फेसबुक पर दोस्ती, घर पर मुलाकात और ब्लैकमेलिंग, पुलिस ने महिला सहित 4 को किया गिरफ्तार

भोपाल में नशे के लिए मंदिरों से एंटिक समान चुराने वाली महिला चोर गिरफ्तार

Woman who blackmailed people by calling them home arrested : सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती होना इन दिनों सामान्य बात हो गई है। फेसबुक, इंस्टाग्राम सहित अन्य तमाम सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर लोग आपस में टकराते हैं, बातें होती है और कई बार अच्छी दोस्ती भी हो जाती है। इस तरह आभासी दुनिया में मिले लोग धीरे धीरे हमारे जीवन में दाखिल हो जाते हैं। लेकिन कई बार कुछ लोगों का इरादा और नीयत अलग होती है। इसी दुनिया में कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग भी छिपे बैठे हैं जो मौका पाते ही आपपर हमला करने के लिए तैयार हैं। ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है ओड़िशा के भुवनेश्वर से।

पुलिस ने 4 को गिरफ्तार किया

यहां एक महिला फेसबुक पर लोगों से दोस्ती गांठती और फिर उन्हें घर बुलाती थी। घर बुलाकर वो उन्हें दुष्कर्म या फिर किसी और मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसे वसूलती। इस काम में उसके कुछ और साथी भी शामिल थे जो उन लोगों को धमकाते थे। इस मामले की जानकारी देते हुए कमिश्नरेट पुलिस (जोन-5) के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) प्रदीप राउत ने बताया कि आरोपी महिला और उसके साथ शामिल लोगों ने अब तक एक छोटे व्यापारी, डॉक्टर और छात्र को ब्लैकमेल किया है।

सोशल मीडिया के भुलावे में न आएं

पुलिस के मुताबिक महिला ने इन लोगों को अलग अलग समय पर घर बुलाकर इन्हें ब्लैकमेल किया था। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस में शिकायत की और फिर पुलिस ने उसे धर दबोचा। फिलहाल इस गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके पास से 9 लाख रुपये, तीस हजार का चेक, चाकू और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है और उम्मीद है कि आगे कुछ और मामलों का खुलासा भी होगा। इसी के साथ पुलिस ने एक बार फिर अपील की है कि वर्चुअल वर्ल्ड पर किसी से मिलने के बाद जब भी उससे वास्तविक दुनिया में मिलने का प्लान बने तो किसी सुरक्षित स्थान का चयन करें और मिलते हुए सावधानी बरतें।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews