खजाने के लालच में पत्नी और बेटे-बेटी ने बुजुर्ग को जिंदा जलाया, पूरी रात बैठे रहे शव के पास

खजाने के लालच में पत्नी और बेटे-बेटी ने बुजुर्ग को जिंदा जलाया, पूरी रात बैठे रहे शव के पास

Murder of old man in greed of treasure : पैसों के लालच में अपने ही अपनों के दुश्मन बन जाते हैं। ये बात कई बार देखी सुनी गई है। एक बार फिर ऐसा ही एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है बिहार से। यहां खजाने के लालच में एक परिवार ने अपने ही बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी। अंधविश्वास और खजाने के लोभ में उन्होने इस जघन्य कृत्य को अंजाम दिया।

घटना किशनगंज के बहादुरगंज थाना इलाके की है। यहां दुलाली गांव में एक परिवार को खजाने की तलाश थी। कलीमुद्दीन उर्फ कला मुल्ला (62) के परिवार वाले किसी गुप्त खजाने की खोज कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक किसी तांत्रिक ने उन्हें बताया था कि कला मुल्ला के पास खजाना है। उसकी तलाश करते हुए परिजन बुरी तरह अंधविश्वास की जकड़ में आ गए थे। कलीमुद्दीन की पत्नी, बेटे और बेटियां उससे खजाने का पता पूछने लगे। लेकिन जब परिवारवालों को कोई मन मुताबिक जवाब नहीं मिला तो उन्होने बुजुर्ग कलीमुद्दीन पर केरोसीन डालकर आग लगा दी।

उनकी बहू ने घटना का विरोध किया तो परिवारवालों ने उसे भी एक कमरे में बंद कर दिया। पूरा परिवार सारी रात कलीमुद्दीन के शव के पास बैठा रहा। सुबह जब गांववालों को घटना का पता चला और लोगों को देखकर कलीमुद्दीन के घरवाले अजीब हरकतें करने लगे। इसके बाद ग्रामीणों ने सभी आरोपियों को पेड़ से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार दिया। इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews