जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में आतंकी हमला, फायरिंग में 7 मजदूरों की मौत, अमित शाह ने पोस्ट कर कही ये बात

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर दिया है, जहां फायरिंग में 7 मजदूरों की जान चली गई। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस कायराना हमले की कड़ी निंदा करते हुए ट्वीट किया कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Ganderbal Terrorist Attack

Ganderbal Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में रविवार रात संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकियों ने टनल वर्क्स पर हमला कर दिया। जिसमें 6 मजदूर और एक डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह हमला एक निजी कंपनी के मजदूर शिविर पर हुआ जो सुरंग बनाने का काम कर रही थी। इस हमले की जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, समेत कई नेताओं ने कड़ी निंदा की है।

आतंकी हमले के दौरान आतंकियों ने फायरिंग की और दो गाड़ियां भी जला दी। हमले की बाद आतंकी वहां से भाग गए। सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया और एक आतंकी को मार गिराया। अन्य आतंकवादियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन चल रहा है, ताकि उन्हें जल्दी पकड़ा जा सके।

 अमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा करते हुए कही ये बात

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री अमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा करते हुए अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर पोस्ट करते हुए लिखा, ‘सोनमर्ग क्षेत्र की गगनगीर में गैर कश्मीरी मजदूरों पर कायरतापूर्ण हमले की बहुत दुखद खबर सामने आई है। यह सभी मजदूर क्षेत्र में एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना पर काम कर रहे थे। इस आतंकी हमले में दो लोग मारे गए हैं और दो से तीन अन्य घायल हुए हैं। मैं निहत्थे निर्दोष लोगों पर हुए इस हमले की कड़ी निंदा करता हूं और उनके प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।’
<

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पोस्ट कर कही ये बात

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के गगनगीर में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए इसे कायरतापूर्ण और घृणित कृत्य बताया। उन्होंने कहा कि हमले में शामिल आतंकियों को छोड़ा नहीं जाएगा और हमारे सुरक्षा बल उन्हें कड़ा जवाब देंगे। शाह ने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना भी की।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews