हुक्के ने फैलाया कोरोना, अब तक 24 लोग मिले पॉजिटिव, पूरा गांव सील

हुक्के ने फैलाया कोरोना, अब तक 24 लोग मिले पॉजिटिव, पूरा गांव सील

जींद, डेस्क रिपोर्ट
देश भर में कोरोना का कहर देखने को मिल रहा है| गुजरते वक्त के साथ यह और तेजी से फैल रहा है| सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने की लगातार अपील की जा रही है| इस बीच एक
हरियाणा के जींद जिले के शादीपुर गांव में एक हुक्का ने 24 लोगों को संक्रमित कर दिया है| पूरे गाँव पर संक्रमण का खतरा मंडरा रहा है| इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, प्रशासन ने अब पूरे गांव को सील कर दिया है और किसी भी प्रकार का हुक्का पीने पर बैन लगा दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा के जींद जिले के शादीपुर गांव में एक साथ हुक्का पीने से एक-एक करके 24 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात सामने आई है| इनमें से 1 की तो मौत भी हो चुकी है| शादीपुर में फर्नीचर की दुकान चलाने वाला एक युवक 4 जुलाई को किसी वैवाहिक कार्यक्रम में गया था। कोरोना के कुछ लक्षण नजर आने पर इस युवक ने जिले के जुलाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में सैम्पल दिया। यह युवक दुकान पर हुक्का पीता था। इस दुकानदार के पास आस-पड़ोस के दुकानदार भी हुक्के को गुडगुड़ाते थे। इसी व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई।

आठ जुलाई को इसकी रिपोर्ट आई कि वह कोरोना संक्रमित है। इस युवक के पॉजिटिव में आने के बाद परचून की दुकान चलाने वाला व्यक्ति पॉजिटिव आया। इसी व्यक्ति की पीजीआई में उपचार के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आसपास के दुकानदारों और पॉजिटिव के परिजनों के सैंपल लिए। अब तक दस दुकानदारों समेत उनके 24 परिजनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। एक हुक्के कारण पूरा शादीपुर गांव आज कोरोना की चपेट में आ चुका है। पूरे गांव में इस कारण भय का माहौल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews