प्रेमी प्रेमिका घर से भाग रहे थे, कैब ड्राइवर को भनक लगी तो थाने ले गया कार

Love

Cab driver reached police station with lover and girlfriend : कहते हैं कि प्यार दुश्मन सारा ज़माना होता है। अक्सर देखा है कि दो प्यार करने वाले जब भी एक होना चाहते हैं, कभी समाज उनके बीच में आ जाता है, कभी परिवार, तो कभी आर्थिक अंतर। लेकिन क्या कभी आपने ये सुना है कि दो प्यार करने वालों की बीच एक कैब ड्राइवर आ गया हो।  आज हम आपके लिए ऐसी ही एक अजीबोगरीब खबर लेकर आए हैं।

प्रेमी-प्रेमिका के बीच आया कैब ड्राइवर 

ये मामला है उत्तर प्रदेश के मेरठ का। एक प्रेमी जोड़ा अपने घरवालों को बिना बताए अपनी दुनिया बसाने निकला था। घर से भागने के लिए उन्होने कैब बुक करवाई। दोनों उस टैक्सी में बैठ गए और ड्राइवर ने गाड़ी चला दी। लेकिन रास्ते में लड़का-लड़की की बातों से उसे भनक लग गई कि वो दोनों अपने घर से भाग रहे है। बस इतना पता चलना था कि कैब ड्राइवर ने अपनी टैक्सी थाने की ओर मोड़ दी।

सोशल मीडिया से हुई दोस्ती बदली प्यार में

कैब ड्राइवर ने अपनी गाड़ी मेरठ के मवाना थाने में लगा दी और वहां जाकर जोर जोर से चिल्लाने लगा। इसके बाद पुलिस आ गई और सारे माजरे का खुलासा हुआ। पुलिस को पता चला कि लड़का और लड़की अपने घरवालों को बिना बताए भाग रहे हैं। युवक का नाम हितेश बताया जा रहा है और वो राजस्थान के जयपुर के पास बनार गांव का रहने वाला है। करीब दो साल पहले सोशल मीडिया के जरिए उसकी इस लड़की से दोस्ती हुई थी और फिर धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला किया।

प्लान के मुताबिक हितेश ट्रेन से मेरठ तक आया और वहां से टैक्सी लेकर लड़की के गांव खतौली पहुंचा। वहां से उसने लड़की को भी टैक्सी में बिठा लिया और ड्राइवर से वापस चलने को कहा। ड्राइवर के मुताबिक लड़की काफी घबराई हुई लग रही थी और जब उसने युवक से इस बारे में पूछा तो वो ठीक से कुछ जवाब नहीं दे पाया। इसपर उसे शक हुआ और उसने गाड़ी थाने की ओर मोड़ दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की के घरवालों को मामले की सूचना दी और लड़के के परिवार को भी सूचित किया गया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews