शादी में बिन बुलाए दावत खाने जा पहुंचे युवक, मेजबानों ने की जमकर धुनाई, शादी हॉल से स्कूटर चोरी

शादी में बिन बुलाए दावत खाने जा पहुंचे युवक, मेजबानों ने की जमकर धुनाई, शादी हॉल से स्कूटर चोरी

Thrashed for going to a wedding uninvited : शादी ब्याह की दावतें हम सब ने उड़ाई हैं। यहां एक से बढ़कर एक लजीज पकवान होते हैं और यही वजह है कि कई लोगों को शादी में जाना बेहद पसंद होता है। कई लोग शादी में बुलावे का इंतजार भी करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो बिन बुलाए किसी भी शादी में पहुंच जाते हैं। लेकिन कई बार ये हरकत महंगी पड़ जाती है। ऐसा ही कुछ हुआ महाराष्ट्र में एक शख्स के साथ।

मुंबई के गोरेगांव में रहने वाला जावेद कुरैशी (24 वर्ष) अपने 17 साल के चचेरे भाई और कुछ दोस्तों के साथ घूमने निकला था। ये लोग अपने स्कूटर से जोगेश्वरी पहुंचे जहां किसी हॉल में शादी की पार्टी चल रही थी। जावेद के भाई और दोस्तों ने उस ओर इशारा किया और वो लोग अंदर चले गए। वहां जाकर उन्होने भोजन करना शुरु कर दिया। लेकिन मेजबानों को उनपर शक हो गया और वो उनके पास पहुंच गए।

बस फिर क्या था..जैसे ही मेजबानों को पता चला कि ये लोग मुफ्त की दावत उड़ाने आए हैं, उन्होने उनकी धुनाई शुरु कर दी। लोगों से घिर चुके युवकों ने भागना ही मुनासिब समझा और बाहर की ओर दौड़ लगा दी। हॉल से बाहर निकलने पर कुछ लोगों ने बीचबचाव किया। इस दौरान जावेद ने भीड़ में से किसी को अपने स्कूटर की चाबी दी और स्कूटर लाने की गुजारिश की। लेकिन वो शख्स उसका स्कूटर लेकर गायब हो गया। इस तरह न तो उन्हें दावत खाने को मिली और उसपर स्कूटर भी चोरी चला गया। जावेद ने अब ओशिवारा पुलिस में अपने स्कूटर को लेकर शिकायत दर्ज कराई है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews