सियासी हलचल के बीच भाजपा ने इन दो दिग्गज नेताओं को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मोदी कैबिनेट विस्तार (Modi Cabinet Expansion) के बाद से ही आगामी चुनावों (Assembly Election) को देखते हुए भाजपा  (BJP) आए दिन बड़े बदलाव कर रही है। पीयूष गोयल और अब्बास मुख्तार नकवी के बाद भाजपा ने शाजिया इल्मी (Shazia Ilmi)और प्रेम शुक्ला (Prem Shukla) को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने शाजिया और प्रेम शुक्ला को पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया है।

यह भी पढ़े.. MP के कर्मचारियों के समर्थन में उतरे कमलनाथ, केंद्र के समान DA और वेतनवृद्धि की मांग

खास बात ये है कि  दोनों नेताओं की नियुक्ति ऐसे समय पर की गई है जब मोदी विपक्ष के निशाने पर है। इतना ही नहीं विपक्ष द्वारा सरकार की राज्यसभा से लेकर सड़क तक ऑक्सीजन, कोरोना, पेगासस जासूसी जैसे कई बड़े मामले पर जमकर घेराबंदी भी की जा रही है।वर्तमान में भाजपा पार्टी के 25 राष्ट्रीय प्रवक्ता हैं, जिनमें मीडिया विभाग के प्रमुख और मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी शामिल हैं।

इस नई जिम्मेदारी के बाद भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने  ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का आभार व्यक्त किया। शाजिया इल्मी ने लिखा है कि आधिकारिक प्रवक्ता बनने का दायित्व देने के लिए मैं आपके प्रति बेहद शुक्रगुजार हूं। धन्यवाद। सभी देशवासियों को ईद मुबारक। ट्वीट में पीएम मोदी और अमित शाह और नड्डा को टैग भी किया।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के इन 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने के भी आसार

बता दे कि हाल ही में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi)  को राज्यसभा (Rajya Sabha) में उपनेता बनाया गया है।इससे पहले उच्च सदन में उप नेता की जिम्मेदारी पीयूष गोयल (Piyush Goyal) के पास थी, जिन्हें राज्यसभा का नया नेता नियुक्त किया गया है।नकवी को राजनीति का लंबा अनुभव है और वे पीएम मोदी (PM Narendra Modi) के पहले कार्यकाल में संसदीय कार्यमंत्री के तौर पर भी काम कर चुके हैं। वही पीयूष गोयल की भी अपनी एक अलग पहचान है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews