
जम्मू-कश्मीर में राज्यसभा की 4 सीटों पर हुए चनावों का ऐलान हो चुका है। राज्य में अनुच्छेद 370 के हटने के बाद ये चुनाव बीजेपी और नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के लिए काफी अहम माना जा रहा था। नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने जम्मू-कश्मीर में अपना जलवा बरकरार रखा है। 4 सीटों पर हुए चुनाव में NC ने 3 सीटों पर जीत कर परचम लहराया है तो वहीं बीजेपी ने भी अपना खाता खोला है। बीजेपी ने 1 सीट पर जीत हासिल की है।
तीन सीटों पर NC, एक पर बीजेपी की जीत
श्रीनगर विधानसभा परिसर में इसके लिए मतदान कराया गया। इसमें 88 में से 86 विधायकों ने अपने वोट डाले और हिरासत में लिए गए विधायक मेहराज मलिक ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। NC के चौधरी मोहम्मद रमजान, सज्जाद अहमद किचलू और शमी ओबेरॉय चुनाव जीते हैं जबकि चौथी सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार और प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा की जीत हुई है। सत शर्मा को को 32 मत मिल हैं।
सीएम उमर अब्दुल्ला ने दी शुभकामनाएं
जम्मू-कश्मीर की 4 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव में 3 सीट पर NC ने जीत हासिल की। इस दौरा राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुभकामनाएं देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि मेरे साथियों च. मोहम्मद रमज़ान साहब, सज्जाद किचलू और शम्मी ओबेरॉय को राज्यसभा चुनाव में जीत पर बहुत-बहुत बधाई। मैं उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ क्योंकि वे भारत की संसद में जम्मू-कश्मीर के लोगों का प्रतिनिधित्व करते हुए एक नई पारी शुरू कर रहे हैं।
Heartiest congratulations to my colleagues Ch Mohd Ramzan Sb, Sajad Kichloo & Shammi Oberoi on their victory in the Rajya Sabha polls. I wish them well as they begin a new innings representing the people of J&K in the Parliament of India.
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 24, 2025
कौन हैं बीजेपी के सत शर्मा?
सत शर्मा ने जम्मू-कश्मीर में बीजेपी की ओर से राज्यसभा चुनाव में जीत हासिल कर पार्टी का खाता खोला है। सत शर्मा का पूरा नाम सतपाल शर्मा है। सत शर्मा पार्टी में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। वे वर्तमान में जम्मू-कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष हैं। सत शर्मा इससे पहले जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री के पद पर भी रह चुके हैं। वह पूर्व में जम्मू पश्चिम विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। आपको बता दें कि सत शर्मा चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) भी हैं।
गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर की चार राज्यसभा सीटें रिक्त थीं। 15 फरवरी, 2021 को गुलाम नबी आजाद और नजीर अहमद लवाय का कार्यकाल समाप्त हुआ था। इसी साल 10 फरवरी को फैयाज अहमद मीर और शमशेर सिंह मनहास का कार्यकाल भी पूरा हो गया था।
7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.
