शादी न होने पर प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर नस काटी, कहीं और तय हो गई थी लड़की की शादी

शादी न होने पर प्रेमी-प्रेमिका ने मिलकर नस काटी, कहीं और तय हो गई थी लड़की की शादी

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में प्रेम, जुदाई और बगावत की एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसने सनसनी फैला दी है। प्रेमी-प्रेमिका शादी करना चाहते थे..लेकिन लड़की के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इसके बाद दोनों ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया जिसने सभी के होश उड़ा दिए।

सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांधी मंडी में रहने वाले शुभम जैन (25) और रिया गुप्ता (24) एक दूसरे से प्रेम करते थे। ये दोनों इंजीनियर हैं और रिया बंगलुरू में नौकरी करती थी। लेकिन कोरोना के कारण वो पिछले दो साल से वर्क फ्रॉम होम कर रही है और इसी दौरान इन दोनों को एक दूसरे से प्रेम हुआ। ये शादी करना चाहते थे लेकिन रिया के घरवालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। इस बात से दोनों इतने परेशान थे कि उन्होने खतरनाक कदम उठा लिया।

रविवार को ये दोनों घूमने की बात कहकर अपने अपने घर से निकले। इन्होने हाईवे स्थित बांके बिहारी रेस्तरां में एक कमरा लिया और वहां पहुंचकर दोनों ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काट ली। शुभम ने तो अपने गले की नस भी काट ली। लेकिन खून देखकर वो घबरा गया और उसने अपने दोस्त रिंकू को फोन करके कहा कि उन्होने अपनी नस काट ली है और वो मरना नहीं चाहता। ये बात सुनते ही रिंकू तत्काल होटल पहुंचा और फिर मैनेजर के साथ मिलकर उसने दोनों को शिकोहाबाद अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर है और उन्हें आगरा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने वो चाकू बरामद कर लिया है जिससे दोनों ने अपनी नस काटी थी और मामले की जांच की जा रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews