Indecent Proposal : दोस्त की पत्नी से Sex का ऑफर, गुस्साए शख्स ने पीट पीटकर की हत्या

पाली में 13 साल पुरानी रंजिश में हुई अंधी हत्या का खुलासा

Indecent Proposal : ‘इनडिसेंट प्रपोजल’ 1993 में आई ये फिल्म सुपरहिट रही थी। इसकी कहानी एक बेहद प्रेम करने वाले सामान्य मध्यमवर्गीय पति-पत्नी और एक अमीर शख्स के बारे में है। उस अमीर शख्स का दिल उस महिला पर आ जाता है और उसके बाद वो उनके सामने प्रस्ताव रखता है कि यदि वो उसके साथ एक रात गुज़ारेगी तो उनकी परेशानियां हल हो सकती है। इसके बाद कहानी कई नाटकीय मोड़ लेती है। लेकिन असल जिंदगी और फिल्म में बहुत अंतर होता है..और इस तरह के वाकये कई बार खतरनाक अपराध का रूप ले लेते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ कर्नाटक के बेंगलुरु में।

यहां कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है। मणिकांत और सुरेश दो दोस्त थे और दोनों ही मजदूरी का काम करते थे। शराब ने इनकी दोस्ती को और पक्का कर दिया और ये अक्सर ही एक दूसरे के साथ बैठकर शराब पीते थे। एक शाम दोनों नशे में थे और इसी दौरान मणिकांत ने सुरेश से कुछ ऐसा कहा जो उसकी बर्दाश्त से बाहर था। मणिकांत ने पहले तो सुरेश की पत्नी को लेकर कुछ अश्लील बातें की और फिर कहा कि वो अपनी पत्नी को सेक्स के लिए उसके पास भेज दे। इतना सुनते ही सुरेश अपना आपा खो बैठा और अपने घर में पड़ा डंडा उठाकर पीट पीटकर उसकी हत्या कर दी।

लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद सुरेश को पकड़ेजाने का डर लगा और वो मणिकांत के घर गया और उसके घरवालों से कहा कि मणिकांत उसके घर शराब के नशे में पड़ा हुआ है। ये सुनते ही मणिकांत के घरवाले वहां पहुंचे लेकिन माजरा कुछ और ही था। उसकी नाक से खून बह रहा था और इसके बाद घरवाले मणिकांत को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में भी आया कि उसकी मौत आंतरिक चोटों की वजह से हुई है। इसके बाद मणिकांत की बहन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और फिर सुरेश से पूछताछ की गई। कुछ समय तो उसने पुलिस को बहलाने की कोशिश की लेकिन फिर जल्दी ही टूट गया। पुलिस ने अब 45 वर्षीय सुरेश को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews