Independence Day 2023: पीएम मोदी ने आम जनता से की मुलाकात, सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़

Independence Day 2023: पीएम मोदी ने आम जनता से की मुलाकात, सेल्फी लेने के लिए उमड़ी भीड़

Independence Day 2023 : आज पूरा देश आजदी का 77वां स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा हुआ है। कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी, अरूणाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक लोगों में अगल उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग सुबह से ही स्कूलों, दफ्तरों में पहुंचकर ध्वजारोहण कर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए। पूरा देश तिरंगा के रंग में रंगा नजर आ रहा है। इसी कड़ी में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी दिल्ली के लाल किला पहुंचे, जहां उन्होंने लगातार 10वीं बार तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उन्होंने मंच से राष्ट्र को संबोधित किया और करीब 90 मिनट का भाषण में मणिपुर हिंसा सहित कई मुद्दों का जिक्र करते हुए नई योजनाओं की भी घोषणा की।

MODI 2

PM मोदी ने आम जनता से की मुलाकात

मिली जानकारी के मुताबिक, लगभग 18 हजार से ज्यादा लोग पीएम मोदी का भाषण सुनने लाल किले पहुंचे थे। इसी दौरान भाषण खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से नीचे उतर गए और सीधे आम जनता के बीच जा पहुंचे। तभी लोगों की सेल्फी लेने के लिए भीड़ उमड़ गई। वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें भेंट भी किया। उन्होंने गर्मजोशी से कई लोगों से हाथ मिलाया। जिसका विडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने संबोधन में कही ये बातें

बता दें कि पीएम मोदी ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर अपने संबोधन में कहा “मैं उन सभी बहादुर दिलों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपना योगदान दिया।” भारत के उत्थान और विकास के परिणामस्वरूप देश में वैश्विक विश्वास नवीनीकृत हुआ है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में कहा कि भारत मणिपुर के साथ खड़ा है और पूर्वोत्तर राज्य में स्थिति में सुधार हो रहा है। देश मणिपुर के लोगों के साथ खड़ा है। समाधान केवल शांति से ही पाया जा सकता है। केंद्र और राज्य सरकार समाधान के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews