यात्री कृपया ध्यान दें! गुरूवार से इन शहरों से होकर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, ऐसा रहेगा रूट-शेड्यूल, 4 ट्रेनें भी निरस्त

गाड़ी संख्या 04006 बांद्रा टर्मिनस दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल 06, 08, 10 और 12 जून को सुबह 4 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, अगले दिन सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी। बोरीवली, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, नडियाद, अहमदाबाद, गांधीनगर कैपिटल, पालनपुर, आबू रोड,फालना, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवारी, गुडगाँव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
indian railway

Indian Railway : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। जून में रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, इसमें बांद्रा टर्मिनस दिल्ली बांद्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल सुपरफास्ट, रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी समर , हावड़ा – खातीपुरा (जयपुर)-हावड़ा स्पेशल ट्रेनें शामिल है।वही जबलपुर-यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस और जबलपुर-मदुरई-जबलपुर स्पेशल को दो अलग अलग दिन निरस्त किया गया है। इन सभी ट्रेनों का रूट और शेड्यूल नीचे दिया गया है।यात्री बुकिंग से पहले इसे चेक कर सकते है ।

जून में चलेगी ये स्पेशल ट्रेनें

  • गाड़ी संख्या 04006 बांद्रा टर्मिनस दिल्ली सुपरफास्ट स्पेशल 06, 08, 10 और 12 जून को सुबह 4 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी, अगले दिन सुबह 6 बजे दिल्ली पहुंचेगी।इस ट्रेन में 3 टियर कोच होंगे।
  • गाड़ी नंबर 04005 दिल्ली – बांद्रा, टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल  06, 08 और 10 जून को 23.50 बजे दिल्ली से प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 01.55 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बोरीवली, सूरत, भरूच, वडोदरा, आनंद, नडियाद, अहमदाबाद, गांधीनगर कैपिटल, पालनपुर, आबू रोड,फालना, अजमेर, जयपुर, अलवर, रेवारी, गुडगाँव और दिल्ली कैंट स्टेशनों पर रुकेगी।
  • गाड़ी संख्या 09637 रेवाड़ी-रींगस समर स्पेशल रेल सेवा 8, 9, 15, 16, 17, 18, 22, 23, 29 और 30 जून जून को (12 ट्रिप) रेवाड़ी से 11.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे रींगस पहुंचेगी।इस रेलसेवा में आठ द्वितीय साधारण श्रेणी व 02 गार्ड श्रेणी के कुल 10 डिब्बे होंगे।
  • गाड़ी संख्या 09638 रींगस-रेवाड़ी समर स्पेशल रेल सेवा 8 जून, 9 जून, 15 जून, 16 जून, 17 जून, 18 जून, 22 जून, 23 जून, 29 जून, 30 जून को (12 ट्रिप) रींगस से 15.00 बजे रवाना होकर 18.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।यह रेल सेवा मार्ग में कुंड, काठूवास, अटेली, नारनौल, अमरपुर जोरासी, निजामपुर, डाबला, मांवडा, नीम का थाना, कावंट व श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
  • गाड़ी सं. 03007 हावड़ा – खातीपुरा (जयपुर) स्पेशल 09 जून से 30 जून तक प्रत्येक रविवार को हावड़ा से 18.00 बजे खुलकर सोमवार को 03.25 बजे पटना जं. रूकते हुए मंगलवार को 01.00 बजे जयपुर के खातीपुरा पहुंचेगी।इस दौरान के यह ट्रेन आसनसोल, झाझा, पटना, डीडीयू, प्रयागराज, आगरा फोर्ट के रास्तेपरिचालित की जायेगी।
  • गाड़ी संख्या 03008 खातीपुरा (जयपुर) – हावड़ा स्पेशल ट्रेन 11 जून से 02 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को जयपुर के खातीपुरा से 05.30 बजे खुलकर बुधवार को 02.05 बजे पटना जं. रूकते हुए 12.30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस स्पेशल में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 05, शयनयान श्रेणी के 09 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच होंगे।

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त

  • 22 और 29 जून 2024 को गाड़ी संख्या 12194 जबलपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस और 23 व 30 जून को गाड़ी संख्या 12193 यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दो-दो फेरे निरस्त रहेंगे। इससे जबलपुर के रास्ते इटारसी, नागपुर, काजीपेट, हैदराबाद होते हुए यशवंतपुर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है।
  • 20, 27 जून व 04 जुलाई को गाड़ी संख्या 02122 जबलपुर-मदुरई स्पेशल ट्रेन और 22, 29 जून और 06 जुलाई को गाड़ी संख्या 02121 मदुरई-जबलपुर स्पेशल ट्रेन के तीन-तीन फेरे निरस्त रहेंगे।

नोट- यात्री इन स्पेशल ट्रेनों के ठहराव की विस्तृत जानकारी रेलवे स्टेशन, रेल मदद नम्बर 139 अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं या फिर www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर भी डिटेल्स प्राप्त कर सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews