दिल्ली-यूपी रूट की कई ट्रेनें कैंसिल, सफर पर जाने से पहले चेक कर लें स्टेटस

भारतीय रेलवे ने दिल्ली-यूपी रूट पर चलने वाली कई ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है। अगर आप सफर की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अपना रूट पहले से चेक कर लेना चाहिए।
Indian Railways

देश में ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। नौकरी करने वालों से लेकर पढ़ाई करने वाले कारोबार को लेकर एक जगह से दूसरी जगह जाने वाले अक्सर ट्रेन का ही सहारा लेते हैं। किसी पारिवारिक फंक्शन में शामिल होना या फिर दूसरे शहर से अपने परिवार के पास जाना ट्रेन सबसे भरोसेमंद विकल्प के तौर पर देखी जाती है।

ऐसे में अगर ट्रेन रद्द हो जाती है या फिर लेट हो जाती है तो यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अगर आप दिल्ली और यूपी रूट से यात्रा करने जा रहे हैं तो एक बड़ी अपडेट सामने आई है। दरअसल, इस रूट की कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है।

दिल्ली-यूपी रूट की ट्रेनें रद्द

कुछ परिचालन कारणों की वजह से इंडियन रेलवे ने प्रयागराज, हावड़ा, पटना, अमृतसर, कोलकाता, कामाख्या, अंबाला और अजमेर सहित कई रूट की 24 ट्रेनों को 28 फरवरी तक कैंसिल करने का फैसला लिया है। इसका सीधा असर उत्तर प्रदेश, पंजाब, बिहार, दिल्ली, असम और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों पर पड़ने वाला है। चलिए इन ट्रेनों का स्टेटस देख लेते हैं।

फरवरी में कैंसिल रहेंगी ये ट्रेन

ट्रेन नंबर 1411 1 मुजफ्फरपुर प्रयागराज जंक्शन एक्सप्रेस 25 फरवरी 2026 तक कैंसिल रहेगी।

ट्रेन नंबर 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई कोलकाता एक्सप्रेस 27 फरवरी 2026 तक कैंसिल है।

ट्रेन नंबर 12328 देहरादून हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 28 फरवरी तक रद्द रहेगी।

इसी तरह से 12327 हावड़ा देहरादून उपासना एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस 26 फरवरी तक, मालदा टाउन नई दिल्ली एक्सप्रेस 28 फरवरी तक, अंबाला बरौनी हरिहर एक्सप्रेस 24 फरवरी तक, बरौनी अंबाला हरिहर एक्सप्रेस 26 फरवरी तक, अमृतसर पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 28 फरवरी तक नहीं चलेगी।

डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस 1 मार्च तक, आनंद विहार कामाख्या एक्सप्रेस 27 फरवरी तक, कामाख्या आनंद विहार एक्सप्रेस 26 फरवरी तक, कामाख्या गया एक्सप्रेस 23 फरवरी तक, गया कामाख्या एक्सप्रेस 24 फरवरी तक, टाटा अमृतसर एक्सप्रेस 25 फरवरी तक, अमृतसर टाटा एक्सप्रेस 27 फरवरी तक कैंसिल रहने वाली है।

मार्च में भी कैंसिल रहेंगी ट्रेन

ट्रेन नंबर 22197 कोलकाता वीरांगना लक्ष्मीबाई 1 मार्च तक, ट्रेन नंबर 14617 पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस 2 मार्च तक, ट्रेन नंबर 22858 आनंद विहार संतरागाछी 3 मार्च तक, ट्रेन नंबर 22854 संतरागाछी आनंद विहार एक्सप्रेस 2 मार्च तक कैंसिल रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews