Indian Railways : MP, UP सहित चार राज्यों के यात्रियों को होगा लाभ, यहां देखें रेलवे का खास इंतजाम

Indian Railways : MP, UP सहित चार राज्यों के यात्रियों को होगा लाभ, यहां देखें रेलवे का खास इंतजाम

Indian Railways : नए साल में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में रेलवे को विशेष इंतजाम करने पड़ते हैं, भारतीय रेलवे ने ऐसे ही इंतजाम उत्तर मध्य रेल लाइन पर किये हैं। जानकारी के मुताबिक  भारतीय रेल के उत्तर मध्य रेलवे ( North Central Railway) ने उत्तर प्रदेश के सूबेदारगंज और तेलंगाना के सिकंदराबाद के बीच चलाई जाने वाली स्पेशल सुपरफास्ट साप्ताहिक ट्रेन की सेवा में वृद्धि करने का फैसला किया है, साथ ही  इस स्पेशल ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाने का भी फैसला किया है। रेलवे के इस फैसले से सिर्फ उत्तर प्रदेश और तेलंगाना ही नहीं बल्कि मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के यात्रियों को भी काफी लाभ होगा।

सूबेदारगंज-सिकंदराबाद-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का नया शेड्यूल

रेलवे ने सूबेदारगंज से सिकंदराबाद तक  चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04121, सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Subedarganj – Secunderabad Superfast Weekly Special Train) को 2 फरवरी से 30 मार्च तक प्रत्येक गुरुवार को चलाने की घोषणा की है वहीं  सिकंदराबाद से सूबेदारगंज तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या 04122, सिकंदराबाद-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन को 3 फरवरी से 31 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को चलाने का फैसला लिया गया है।

इन स्टेशनों पर रुकती है सूबेदारगंज-सिकंदराबाद सुपरफास्ट स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन

सूबेदारगंज और सिकंदराबाद के बीच चलने वाली ये स्पेशल ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, पुखरायां, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचिर्याल, पेदापल्ली और काजीपेट रेलवे स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकती है।

रेलवे ने स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन में एक्स्ट्रा कोच लगाने की भी घोषणा की

उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक गाड़ी संख्या- 04121/04122 सूबेदारगंज-सिकंदराबाद-सूबेदारगंज सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में अस्थाई रूप से स्लीपर क्लास का 1 एक्स्ट्रा कोच भी बढ़ाया जाएगा,  डिब्बे की संख्या में होने वाली ये बढ़ोतरी सूबेदारगंज से 02 फरवरी से 30 मार्च तक और सिकंदराबाद से 3 फरवरी से 31 मार्च तक लागू रहेगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews