बदरीनाथ-केदारनाथ के दर्शन करने पहुंचे उद्योगपति Mukesh Ambani, दान में दिए 5 करोड़ रुपए

उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने धन, दौलत और बिजनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा काम कर दिया है, जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गए हैं। दरअसल, आज वो बदरीनाथ केदारनाथ धाम के दर्शन करने पहुंचे, जहां उन्होंने 5 करोड रुपए दान दिए हैं।
Mukesh Ambani

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। कभी बिजनेस में मिल रही सफलता तो कभी किसी नई डील के चलते उनका नाम चर्चा में आता है। कभी अपने परिवार, बड़ी-बड़ी पार्टियों और आयोजन को लेकर वह चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर वो चर्चा में छाए हुए हैं।

आपको बता दें कि मुकेश अंबानी रविवार को बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां पर भगवान के चरणों में नमन करने के साथ उन्होंने दान के रूप में करोड़ों रुपए भी दिए हैं। मुकेश अंबानी का यह दान छोटा-मोटा नहीं है बल्कि उन्होंने 5 करोड़ की धन राशि दान स्वरूप दी है।

मुकेश अंबानी ने दिया 5 करोड़ दान (Mukesh Ambani) 

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कटक के अध्यक्ष द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक मुकेश अंबानी पहले बदरीनाथ धाम पहुंचे। यहां दर्शन करने के बाद उन्होंने केदारनाथ धाम जाकर दर्शन किए। बीकेटीसी के अध्यक्ष द्वारा उनका स्वागत किया गया। समिति द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक उद्योगपति ने 5 करोड रुपए की धनराशि दान के रूप में दोनों धामों में दी है।

वैदिक पूजन पाठ किया संपन्न

जानकारी के मुताबिक सुबह 9 बजे मुकेश अंबानी बदरीनाथ पहुंचे। यहां पहुंचते ही वह सीधा मंदिर गए और वेद पाठ पूजा संपन्न की। इसके बाद वह मंदिर परिसर में मौजूद माता लक्ष्मी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने बद्रीनाथ मंदिर से हरिद्वार पर मंदिर समिति के पदाधिकारी और प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई। इस दौरान समिति के अधिकारियों द्वारा उन्हें भगवान बद्री विशाल का प्रसाद भेंट स्वरूप दिया गया।

हर साल आता है अंबानी परिवार

समिति द्वारा यह जानकारी भी दी गई है कि उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने पारिवारिक सदस्यों के साथ प्रतिवर्ष बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पहुंचते हैं। इस बार भी उन्होंने दोनों धाम के दर्शन किए और 5 करोड़ 2 लाख रुपए की धनराशि चेक के रूप में मंदिर समिति को दान दी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews