IPS Promotion 2025 : 12 आईपीएस अफसरों को प्रमोशन का तोहफा, वेतनमान भी बढ़ा, देखें लिस्ट

पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर मुकेश कुमार व धीरेंद्र गुंज्याल तो प्रह्लाद सिंह मीणा, प्रीति प्रियदर्शनी और यशवंत सिंह को चयनमान वेतनमान पदोन्नति प्रदान की गई है।
Promotion

MP Promotion

Uttarakhand IPS Promotion :यूपी, झारखंड और छत्तीसगढ़ के बाद अब उत्तराखंड की पुष्कर सिंह घामी सरकार ने एक दर्जन आईपीएस अधिकारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया है। इस संबंध में सचिव गृह शैलेश बगौली द्वारा आदेश भी जारी कर दिए गए है।

जारी आदेश के अनुसार डीजीपी दीपम सेठ को सुपर स्केल (17वें स्केल) और आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16 वें स्केल में प्रमोशन दिया गया है। इसके अलावा कई अन्य आईपीएस अधिकारियों को भी पदोन्नत किया गया है।

उत्तराखंड आईपीएस प्रमोशन

  • पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ को सुपर स्केल यानी 17 वें स्केल में पदोन्नत।
  • आईपीएस पीवीके प्रसाद को पुलिस महानिदेशक पद के 16वें स्केल में पदोन्नति।
  • पुलिस महानिरीक्षक पद पर 2007 बैच के आईपीएस जन्मेजय प्रभाकर, सेंथिल
  • अबुदई कृष्णराज एस और योगेंद्र रावत को नियमित पदोन्नति ।
  • सदानंद दाते व सुनील कुमार मीणा को प्रोफार्मा पदोन्नति ।
  • पुलिस उप महानिरीक्षक पद पर मुकेश कुमार धीरेंद्र गुंज्याल ।
  • प्रह्लाद नारायण मीणा, प्रीति प्रियदर्शनी और यशवंत सिंह को चयनमान वेतनमान प्रमोशन दिया गया है।

बीते दिनों हुई थी बैठक

बता दे कि बीते दिनों ही उत्तराखंड गृह विभाग में डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी हुई थी, जिसमें दीपम सेठ समेत 12 आईपीएस के नामों पर मुहर लगाई गई थी और मुख्यमंत्री के अनुमोदन के लिए भेज दिया गया था।डीपीसी के बाद पदोन्नतिदेने के लिए एक्स कैडर पद भी सृजित कर लिए गए थे, वही अब 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नत किया गया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews