
UP IPS Transfer 2023 : उत्तर प्रदेश में आईएएस-आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। होली के मौके पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने फिर आठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। खास बात ये है कि इस बार लंबे इंतजार के बाद जोन व रेंज स्तर पर फेरबदल किया गया है।
जानिए किसे कहां भेजा
- आदेश के तहत लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था के पद पर कार्यरत पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बनाया गया है।
- उपेन्द्र कुमार अग्रवाल को लखनऊ कमिश्नरेट में जेसीपी की जिम्मेदारी दी गई है। वह देवीपाटन रेंज के डीआईजी थे।
- अयोध्या रेंज के डीआईजी अमरेंद्र कुमार को देवीपाटन भेजा गया है।
- आईजी रेंज मेरठ प्रवीण कुमार को अयोध्या रेंज सौंपा गया है।
- अलीगढ रेंज के डीआइजी के पद तैनात रहे दीपक कुमार को पदोन्नति के बाद अब आइजी आगरा रेंज के पद पर तैनाती दी गई है।
- कानपुर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त सुरेश राव कुलकर्णी को डीआइजी अलीगढ़ रेंज के पद पर तैनात किया गया है।
- डीआइजी एसएसआइटी, मुख्यालय लखनऊ के पद पर तैनात अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त के पद पर तैनाती दी गई है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

