IPS Transfer: राज्य में हुए 35 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई शहरों के कमिश्नर बदले, जानें किसी मिली कौन-सी जिम्मेदारी

ips transfer

Gujarat IPS Transfer 2024: लोकसभा चुनाव के चार दिन पहले गुजरात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है। सरकार ने 35 आईपीएस अधिकारियों का तबादला और प्रमोशन किया है। कई शहरों के कमिश्नर भी बदले गए हैं। 20 आईपीएस अफसर को प्रमोट किया गया है। रविवार को गृह मंत्रालय ने स्थानंतण का आदेश जारी किया है।

इन आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला

  • आईपीएस ऑफिसर नरसिंह एन कोमार, एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (एडमिनिस्ट्रेशन) गांधीनगर को वडोदरा सिटी में कमिश्नर के पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अनुपम सिंगल को वडोदरा पुलिस कमिश्नर के पद पर से हटाकर सूरत में कमिश्नर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • जेआर मोटलिया के अहमदाबाद रेंज में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के पद पर नियुक्त किया गया है । 
  • सूरत रेंज में इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस के रिक्त पद पर प्रेमवीर सिंह को तैनात किया गया है।
  • डॉ तरुण दुग्गल को जॉन-7 अहमदाबाद शहर के डिप्टी कमिश्नर के पद से हटाकर मेहसाणा में एसपी पद पर नियुक्त किया गया है।
  • ओमप्रकाश जाट को अहमदाबाद ग्रामीण क्षेत्र के एसपी पद नियुक्त किया गया है।
  • शिवम वर्मा, अधीक्षक, केन्द्रीय कारागार, राजकोट को अहमदाबाद शहर में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात किया गया है।
  • आनंद के नए एसपी गौरव जसानी होंगे।
  • छोटा उदयपुर के नए एसपी इम्तियाज शेख होंगे।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews