IRCTC के साथ नेपाल की खूबसूरती देखने का शानदार मौका, यहां देखिये पूरा टूर शेड्यूल

IRCTC के साथ नेपाल की खूबसूरती देखने का शानदार मौका, यहां देखिये पूरा टूर शेड्यूल

IRCTC Nepal Tour : दुनिया के खूबसूरत देशों में से एक है नेपाल, जो हिमालय की खूबसूरती भी अपने आप में समेटे हुए है, घूमने के शौक़ीन बहुत से लोग ऐसे होते हैं जो नेपाल घूमना चाहते हैं लेकिन कई बार उनका ये सपना पूरा नहीं हो पाता, लेकिन अब उनका ये सपना पूरा करने जा रहा है आईआरसीटीसी , जो उन्हें नेपाल टूर पर लेकर जा रहा है।

पार्टनर या परिवार साथ घूमिये नेपाल 

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड ने नेपाल का एक शानदार टूर प्लान किया है जिसका पूरा शेड्यूल अनाउंस किया है। नेपाल देखना यदि आपका सपना है तो आप अपने पार्टनर के साथ या फिर परिवार के साथ इस टूर का आनंद उठा सकते हैं।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट नई दिल्ली से जाएगी फ्लाइट 

IRCTC के शेड्यूल के मुताबिक 30 मार्च 2023 से शुरू होगा जो 5 रात 6 दिन का होगा, इसके लिए स्पेशल फ्लाइट इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे नई दिल्ली के टर्मिनल 3 से उड़ान भरेगी। यात्रियों को इकोनोमी क्लास में यात्रा कराई जाएगी, इसके लिए किराया 31,000/- रुपये प्रति व्यक्ति (तीन वयस्क व्यक्ति ) निर्धारित किया गया है। सदस्य संख्या के हिसाब से किराये में भी बदलाव रहेगा।

काठमांडू और पोखरा डेस्टिनेशन होगी कवर 

IRCTC अपने Nepal टूर में काठमांडू और पोखरा की सैर कराएगा इसमें 3 रात का पैकेज काठमांडू के लिए है और 2 रात का पैकेज पोखरा के लिए है। टूर के दौरान पर्यटक को नाश्ते और रात के खाने की फ़िक्र नहीं करना है वो किराये में ही शामिल है यानि उसके लिए अलग से पैसा नहीं देना होगा।

जल्दी कीजिये प्लेन में केवल 30 सीट 

यदि आप इस टूर का हिस्सा बनना चाहते है और नेपाल की सैर करना चाहते हैं तो आप जल्दी से अपनी सीट रिजर्व करा लीजिये क्योंकि प्लेन में केवल 30 सीट ही हैं।अपनी सीट बुक करने के लिए आपको  IRCTC की आधिकारिक वेबसाईट अथव आधिकरिक ट्विटर एकाउंट पर जाना होगा और फिर वहां चाही गई डिटेल देखकर अपनी सीट बुक करनी होगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews