IRCTC करा रहा ज्योतिर्लिंग के दर्शन और दक्षिण भारत की यात्रा, ऐसा रहेगा शेड्यूल

IRCTC करा रहा ज्योतिर्लिंग के दर्शन और दक्षिण भारत की यात्रा, ऐसा रहेगा शेड्यूल

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। IRCTC ने इस बार फिर दक्षिण भारत की यात्रा का प्लान बनाया है इस टूर में दो ज्योतिर्लिंग सहित दक्षिण भारत की ऐतिहासिक विरासत की सैर कराई जाएगी। टूर की पूरी डिटेल IRCTC ने अपने आधिकारिक ट्विटर एकाउंट और वेबसाइट पर जारी की है।

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से होगा टूर

IRCTC ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन से दक्षिण भारत की यात्रा का टूर प्लान बनाया है। टूर का नाम श्री रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन दक्षिण भारत यात्रा (Sri Rameshwaram – Mallikarjuna South India Tour,  Sri Rameshwaram – Mallikarjuna Dakshin Bharat Yatra) है।

ये भी पढ़ें – RBI ने इस बैंक पर डाले ताले, आपका खाता तो इसमें नहीं? पढ़ें पूरी खबर

इतना होगा किराया

इस टूर में IRCTC कन्याकुमारी, हैदराबाद, कांचीपुरम, कुरनूल टाउन, मदुरै, रामेश्वरम, तंजावुर डेस्टिनेशन कवर होगा।टूर 13 दिन और 12 रात का है। इसका किराया 49,140/- रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। किराये के दूसरे ऑप्शन भी हैं जो सदस्य संख्या के आधार पर चुने जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें – सीएम शिवराज के निर्देश, विकास कार्य में गुणवत्ता और जनता की संतुष्टि के स्तर का रखा जाए विशेष ध्यान

ये हैं बोर्डिंग और डिबोर्डिंग स्टेशन

भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के श्री रामेश्वरम, मल्लिकार्जुन दक्षिण भारत यात्रा टूर के लिए बोर्डिंग और डिबोर्डिंग की सुविधा IRCTC ने दिल्ली सफदरजंग, मथुरा, आगरा कैंट, ग्वालियर, झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, नागपुर रेलवे स्टेशन पर दी है। टूर दिल्ली सफदरजंग स्टेशन से 8 दिसंबर 2022 को शुरू होगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews