IRCTC दे रहा Kerala की खूबसूरती देखने का मौका, रहना-खाना बिलकुल मुफ्त!

IRCTC दे रहा Kerala की खूबसूरती देखने का मौका, रहना-खाना बिलकुल मुफ्त!

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट।  IRCTC ने इस बार पर्यटकों को केरल की खूबसूरती दिखाने का स्पेशल टूर प्लान (IRCTC Special Tour Package) बनाया है।  टूर जनवरी में जाएगी जिसकी बुकिंग डिटेल IRCTC ने जारी कर दी है।

IRCTC ने केरल की सम्मोहित कर देने वाली डेस्टिनेशन पर्यटकों को दिखाने के लिए एक बेहतरीन टूर पैकेज प्लान डिजाइन किया है , इसका नाम है  Kerala Gods Own, 7 दिन और 6 रात का ये एयर टूर पैकेज 16 जनवरी को रांची एयरपोर्ट से जायेगा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : तेजी के साथ खुला सराफा बाजार, सोना चांदी की कीमतों में बड़ा उछाल, देखें ताजा हाल

IRCTC अपने इस टूर में पर्यटकों को कोच्चि, मुन्नार, थेकेडी, अलप्पी और त्रिवेंद्रम जैसे खूबसूरत डेस्टिनेशन घुमायेगी।यात्रियों को प्लेन के कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। इस टूर का किराया 40,400/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। किराये में होटल और खाना शामिल है इसके लिए आपको अलग से कोई पैसा नहीं देना होगा।

ये भी पढ़ें – सहारा इंडिया: प्रताड़ित महिला ने शहर छोड़ा, मुख्यमंत्री से की यह फरियाद

गौरतलब है कि केरल अपने सम्मोहित और मंत्रमुग्ध कर देने वाली प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है , ये बैकवाटर, ईको टूरिज्म, समुद्र तट और खासतौर के व्यंजनों के लिए प्रसिद्द है।  यदि आप भी ये सब देखना चाहते हैं और केरल का टूर बना रहे हैं तो IRCTC (IRCTC News) की आधिकारिक वेबसाइट अथवा आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर विजिट कर अपनी सीट रिजर्व करवा लीजिये, फ्लाइट में केवल 21 सीट हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews