अंडमान निकोबार के द्वीप समूह देखने का सुनहरा मौका, IRCTC के इस स्पेशल प्लान पर एक नजर जरूर डाल लीजिये

अंडमान निकोबार के द्वीप समूह देखने का सुनहरा मौका, IRCTC के इस स्पेशल प्लान पर एक नजर जरूर डाल लीजिये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। आप समुद्र देखने, छोटे छोटे द्वीप समूह देखने के शौक़ीन हैं तो IRCTC का ये स्पेशल टूर पैकेज प्लान (IRCTC Special Tour Package) आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। IRCTC का ये टूर सितम्बर में जायेगा, आपके पास समय है अपनी प्लानिंग कीजिये और जल्दी से टिकट बुक कर सीट रिजर्व कराइये।

IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) ने अंडमान निकोबार द्वीप समूह की खूबसूरत प्राकृतिक नज़ारे दिखाने के लिए एक खास टूर पैकेज बनाया है। अमेजिंग अंडमान (IRCTC Amazing Andaman Tour Package Plans) के नाम से बना ये एयर टूर मध्य प्रदेश (IRCTC Air Tour Packages) की राजधानी भोपाल से 24 सितम्बर को जायेगा। इसका किराया 42,000/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें – Relationship tips : रिश्ते के लिए खतरनाक है कम्युनिकेशन गैप, बनाए रखें संवाद

अमेजिंग अंडमान टूर में IRCTC (IRCTC Tour Packages) पोर्ट ब्लेयर, नार्थ बे आइसलैंड, रॉस आइसलैंड और हेवलॉक की सैर कराएगा।  पूरा टूर 6 दिन और 5 रात का है जो भोपाल एयरपोर्ट से शुरू होगा। यदि समुद्र के बीच स्थित द्वीप देखना आपको पसंद है तो ये टूर आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी भड़की, यहां देखें ताजा कीमतें

आपको बता दें कि अंडमान निकोबार द्वीप समूह भारत का एक केंद्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी में दक्षिण में  हिन्द महासागर में स्थित है, अंडमान निकोबार द्वीप समूह 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है।  इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews