आईआरसीटीसी ने बनाया एमपी का शानदार टूर, देश के हृदय प्रदेश में आपका स्वागत है

IRCTC MP Tour

IRCTC MP Tour : मध्य प्रदेश को देश का हृदय प्रदेश कहा जाता है, यहाँ कला, संस्कृति, वैभवशाली और गौरवशाली   इतिहास, विश्व प्रसिद्द किले, वाटरफॉल, वास्तुकला के प्रतीक मंदिर सहित बहुत कुछ है, यदि आपके मन में मध्य प्रदेश को देखने की ललक है तो ये खबर आपके काम की है।

एमपी टूर के लिए हैदराबाद से 28 नवंबर को उड़ेगा हवाई जहाज  

इंडियन रेलवे केटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन ने मध्य प्रदेश का एक शानदार टूर एनाउंस किया है, इस टूर के लिए हैदराबाद एयरपोर्ट से 28 नवंबर को हवाई जहाज उड़ान भरेगा, ये टूर 5 रात 6 दिन का है, इसके लिए बुकिंग अभी शुरू हो चुकी है, आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाईट अथवा ट्विटर एकाउंट पर इसकी डिटेल देख सकते हैं।

ग्वालियर, जबलपुर, खजुराहो, और ओरछा इस टूर में शामिल 

इस टूर में यात्री ऐतिहासिक शहर संगीत सम्राट तानसेन की जन्म और साधना स्थली ग्वालियर, विश्व प्रसिद्द धुंआधार वाटरफॉल वाले संस्कार धानी  के नाम से मशहूर शहर जबलपुर, मंदिरों के लिए विश्व प्रसिद्द शहर खजुराहो एवं राम राजा सरकार के इकलौते मंदिर वाले शहर ओरछा की सैर कर सकेंगे।

यात्रियों को इतना देना होगा प्रति व्यक्ति किराया 

IRCTC ने इस टूर के लिए किराया भी निर्धारित कर दिया है, यात्रियों को फ्लाईट के कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी, निर्धारित किराये के मुताबिक यदि एक व्यक्ति टूर पर जाता है तो उसे 42,950/- रुपये का टिकट लेना होगा, दो व्यक्ति जाते हैं तो उनका किराया 36,400/- रुपये प्रति व्यक्ति लगेगा और यदि तीन व्यक्ति एक साथ टूर पर जाते हैं तो उनका टिकट 35,000/- रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से लगेगा, बच्चों का किराया अलग से लगेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews