श्राद्ध पक्ष में “पिंड दान” करने वालों के लिए IRCTC ने बनाया टूर प्लान, बनारस व प्रयागराज भी घूमिये

श्राद्ध पक्ष में “पिंड दान” करने वालों के लिए IRCTC ने बनाया टूर प्लान, बनारस व प्रयागराज भी घूमिये

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। हिन्दू धर्म में तर्पण और पिंड दान का बहुत महत्व है। IRCTC ने इसी महत्व को समझते हुए , पिंड दान के लिए गया जाने वाले लोगों के लिए स्पेशल टूर पैकेज (IRCTC Special Tour Package) अनाउंस किया है।  इसमें गया के साथ साथ बनारस और प्रयागराज भी ले जाया जायेगा।

IRCTC ने Mahalay Pinda Daan (IRCTC Mahalaya Pinda Daan Tour Packages) के नाम से एक एयर टूर पैकेज (IRCTC Air Tour Packages) बनाया है जो भुवनेश्वर से 17 सितम्बर को जायेगा। श्राद्ध पक्ष के दिनों में जा रहे IRCTC का ये टूर उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जो अपने परिजनों के पिंड दान के लिए गया जाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें – Iron-Deficiency : आपका हीमोग्लोबिन भी है कम तो इन 3 फूड्स का जरूर करें सेवन, जीवन में कभी नहीं होगी कमी

इस टूर में IRCTC  (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) बोधगया, गया , वाराणसी और प्रयागराज घुमायेगा। आप यहाँ ना सिर्फ अपनी धार्मिक क्रिया कर्म जैसे पिंड दान आदि कर सकते हैं बल्कि गंगा स्नान कर पुण्य लाभ भी अर्जित कर सकते हैं। इस टूर का किराया 22160/- रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारिय किया गया है।  किराये के और भी कई स्लॉट हैं।

ये भी पढ़ें – MP Transfer : राज्य शासन ने इस IPS अधिकारी का तबादला किया

यदि आप पितृ पक्ष यानि श्राद्ध पक्ष ने पिंड दान करने अथवा गंगा स्नान करने की इच्छा रखते हैं तो IRCTC का ये टूर पैकेज आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन है।  आपको सिर्फ इतना करना है कि IRCTC  वेबसाइट अथवा ट्विटर एकाउंट पर विजिट करना है और अपनी सीट बुक करनी है।

ये भी पढ़ें – Draupadi Murmu : कॉलेज में हुआ प्यार, मुश्किल से माने पिता, दहेज में मिले गाय-बैल

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews