IRCTC Tour Package: IRCTC आपके लिए लाया शानदार पैकेज, अब मात्र इतने में कर सकेंगे सिक्किम की खूबसूरती को एक्सप्लोर

IRCTC Tour Package: अगर आप भी सिक्किम की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक सस्ता और शानदार टूर पैकेज लांच किया है।
IRCTC Tour Package: IRCTC आपके लिए लाया शानदार पैकेज, अब मात्र इतने में कर सकेंगे सिक्किम की खूबसूरती को एक्सप्लोर

IRCTC Tour Package: भारत का उत्तर -पूर्वी हिस्सा अपने नीले पहाड़ों, हरी-भरी घाटियों और अद्वितीय प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। दरअसल पूर्वी हिमालय में स्थित सिक्किम अपनी कुदरती सुंदरता, वन्यजीव, वनस्पतियों और जीव-जंतुओं के अलावा रंग-बिरंगे लोगों के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में अगर आप भी सिक्किम की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं, तो IRCTC ने आपके लिए एक सस्ता और शानदार टूर पैकेज लांच किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

सिक्किम टूर पैकेज

दरअसल IRCTC ने एक खास टूर पैकेज लॉन्च किया है जो आपको सिक्किम की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने का मौका देगा। इस पैकेज में आपको न केवल खूबसूरत स्थानों की सैर कराई जाएगी, बल्कि आपके खाने और होटल की भी बेहतरीन व्यवस्था होगी।

सिक्किम टूर का खर्चा: जानकारी के अनुसार इस खास टूर पैकेज की कीमत मात्र 18,300 रुपये है। वहीं यह पैकेज 5 रात और 6 दिन का होगा, जिसमें आपको सिक्किम की प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

सिक्किम के प्रमुख पर्यटन स्थल: इस पैकेज में आपको सिक्किम के दार्जिलिंग, गंगटोक और कलिम्पोंग जैसे प्रमुख स्थलों की यात्रा का मौका मिलेगा। इन स्थलों की खूबसूरती और शांति आपके टूर को यादगार बना देंगी।

IRCTC टूर पैकेज की जानकारी:

दरअसल इस टूर पैकेज के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट कर सकते हैं। यहां आपको पैकेज की सभी जानकारी विस्तार से मिल जाएगी। अगर आप आने वाले समय में सिक्किम की खूबसूरती को एक्सप्लोर करने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews