IRCTC : महाशिवरात्रि पर कीजिये दक्षिण भारत की यात्रा, 6 दिन में घूमिये ऐतिहासिक धार्मिक स्थल

IRCTC : महाशिवरात्रि पर कीजिये दक्षिण भारत की यात्रा, 6 दिन में घूमिये ऐतिहासिक धार्मिक स्थल

IRCTC South India Tour : इस महीने की 18 तारीख को महाशिवरात्रि का त्यौहार है, भगवान भोले नाथ में श्रद्धा और आस्था रखने वाले पूरे साल इस दिन का इंतजार करते हैं और शिव शम्भू की पूजा अर्चना करते हैं। भगवान शिव में आस्था रखने वाले बहुत से भक्त उनके दर्शनों के लिए बाहर घूमने जाते हैं, यदि आप भी घूमने के शौकीन हैं तो IRCTC ने आपके लिए एक शानदार टूर प्लान बनाया है।

17 फरवरी को मुंबई से जाएगी फ्लाइट

IRCTC ने दक्षिण भारत की यात्रा पर ले जाने का एक टूर प्रोग्राम अनाउंस किया है, इस टूर का नाम है साउथ इंडिया महाशिवरात्रि स्पेशल टूर। ये टूर 5 रात 6 दिन का है जो 17 फरवरी को शुरू होगा, इसके लिए स्पेशल फ्लाइट मुंबई एयर पोर्ट से उड़ेगी।

इन डेस्टिनेशन की कराई जाएगी सैर 

इस टूर में पर्यटक मदुरै, रामेश्वरम, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, और कोवलम के प्रसिद्द ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की सैर कर सकेंगे। यात्रियों को कम्फर्ट क्लास में यात्रा कराई जाएगी। इस टूर का किराया प्रति व्यक्ति 37,000/- निर्धारित किया गया है। यात्रियों को ब्रेकफास्ट और डिनर के पैसे अलग से नहीं देने, ये किराये में ही शामिल हैं।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews