
ISRO’s INSAT-3DS: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज मौसम की सटीक जानकारी प्रदान करने वाला सेटेलाइट INSAT-3DS सैटेलाइट का लॉन्च करेगा। जानकारी के अनुसार इस लॉन्च को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से शनिवार को शाम 5.30 बजे किया जाएगा। वहीं यह सैटेलाइट GSLV Mk II रॉकेट से लॉन्च की जाएगी, और उड़ान भरने के लगभग 20 मिनट बाद जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) में तैनात होगा।
पिछले मिशन का विवरण:
इससे पहले, 1 जनवरी 2024 को PSLV-C58/EXPOSAT मिशन लॉन्च किया गया था, जिससे यह ISRO का दूसरा मिशन है। INSAT-3DS इस सीरीज की सातवीं उड़ान है, जिसका पिछला सैटेलाइट INSAT-3DR 8 सितंबर 2016 को भी लॉन्च किया गया था।
INSAT-3DS की विशेषताएं:
इस 2274 किलोग्राम वजनी सैटेलाइट का उपयोग अर्थ साइंस, मौसम विज्ञान, सर्च एंड रेस्क्यू, और ओशन टेक्नोलॉजी को सेवा प्रदान करने के लिए किया जाएगा। इसका उपयोग बादल, कोहरे, वर्षा, बर्फ, आग, धुआं, भूमि, और समंदरों की गहराई स्टडी के लिए भी किया जाएगा।
ISRO का यह बड़ा कदम:
इस सैटेलाइट के साथ ISRO ने भारतीय अंतरिक्ष में अपने मौसम और तंत्रज्ञान क्षमताओं को मजबूती से बढ़ाने का एक और कदम उठाया है। सैटेलाइट की सफलता से भारत को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी और सेटेलाइट के माध्यम से मौसम से जुड़ी और भूमि संरक्षण के क्षेत्र में सुधार करने में सहायक होगी।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

