बड़े रियल स्टेट कारोबारी के ठिकानों पर देश में कई जगह IT का छापा

बड़े रियल स्टेट कारोबारी के ठिकानों पर देश में कई जगह IT का छापा

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रियल स्टेट कारोबार से जुड़ी देश की बड़ी कंपनी हीरानंदानी ग्रुप के ठिकानों पर IT विभाग ने छापामार कार्यवाही की है। खबर है कि आयकर विभाग ने हीरानंदानी ग्रुप के मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई सहित देशभर में करीब 24 ठिकानों पर छापामार कार्यवाही की है।

जानकारी के अनुसार मुंबई और ठाणे समेत देश के कई हिस्सों में स्थित कंपनी के कार्यालयों पर आज सुबह से ही छापामार कार्यवाही शुरू हो गई। आयकर विभाग(Income Tax Department) ने कंपनी के टॉप अधिकारियों के घरों पर छापा मारा है। दरअसल इस समय देश के कई नामी गिरामी बिल्डर आयकर विभाग के निशाने पर हैं।

ये भी पढ़ें – MP में लोकायुक्त का एक्शन- आदिम जाति कल्याण विभाग का बाबू 80000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार

हीरानंदानी ग्रुप (Hiranandani Group) के ठिकानों पर अब तक हुई कार्यवाई में क्या कुछ सामने आया है इसका खुलासा अभी आयकर विभाग ने नहीं किया है। आपको बता दें कि हीरानंदानी डेवलपर्स का गठन 1978 में हुआ था  इसे दो भाई निरंजन और सुरेंद्र हीरानंदानी ने बनाया था। पिछले चालीस सालों में इस ग्रुप ने महाराष्ट्र में कई बड़े प्रोजेक्ट पूरे किये हैं।

ये भी पढ़ें – एक्शन में कलेक्टर : अवैध कॉलोनी बनाने वालों पर FIR , बिल्डर ब्लैक लिस्टेड

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews