
Assembly Election Results 2023 : मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत देखते हुए जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि यह राम भक्तों की जीत है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी को भी शुभकामनाएं दी है।
प्रधानमंत्री व भाजपा कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं
जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि “जाके प्रिय न राम वैदेही। ताकहूं वोट कदापि न देही।” मेरी बात राम भक्तों ने मानी और मध्यप्रदेश, छतीसगढ़ व राजस्थान में भाजपा सरकार में आ गई। आगे उन्होंने सभी को आशीर्वाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाइयाँ एवं शुभकामनाएं दी है।
जीत की खुशी मना रहे भाजपाई
गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा सच साबित हुआ है। सभी बड़े नेता इस जीत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और डबल इंजन सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों को दे रहे हैं। वहीं पीएम मोदी चुनाव प्रचार के दौरान लगातार कहते रहे हैं कि एमपी के मन में मोदी और मोदी के मन में एमपी और ये बात अब सही होती भी दिख रही है। बहरहाल, बीजेपी में इन नतीजों को लेकर खुशी का माहौल है और वहां खूब मिठाइयां बांटी जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”890789846″]
