उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह से की मुलाकात, जानें क्या हुई बातचीत

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "माननीय उपराष्ट्रपति जी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मुलाकात की। मैं भगवान से उनकी लंबी और स्वस्थ आयु की प्रार्थना करता हूं।"
उपराष्ट्रपति धनखड़ ने अरविंद केजरीवाल और संजय सिंह से की मुलाकात, जानें क्या हुई बातचीत

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज रविवार को उपराष्ट्रपति निवास पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में फ्लोर लीडर संजय सिंह से मुलाकात की। उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में इस मुलाकात की जानकारी दी जिसमें उन्होंने लिखा, “दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा में आप के फ्लोर लीडर संजय सिंह ने आज उपराष्ट्रपति निवास पर भारत के माननीय उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।”

केजरीवाल ने भी एक्स पर इस मुलाकात के बारे में पोस्ट किया और कहा, “माननीय उपराष्ट्रपति जी से उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मुलाकात की। मैं भगवान से उनकी लंबी और स्वस्थ आयु की प्रार्थना करता हूं।” इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी से भेंट हुई जिसमें आपसी सम्मान और शिष्टाचार देखने को मिला।

हेमंत सोरेन से की थी मुलाकात 

इससे पहले 15 जुलाई को केजरीवाल ने दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की थी जहां उन्होंने हेमंत के पिता और पूर्व झारखंड मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट में चिंता जताई और शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। शिबू सोरेन, जो झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक संरक्षक हैं, कुछ सप्ताह पहले से अस्पताल में भर्ती हैं।

शिबू सोरेन से का भी जाना हाल 

26 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी सर गंगाराम अस्पताल में शिबू सोरेन से मुलाकात की थी और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली थी। राष्ट्रपति ने हेमंत सोरेन से भी मुलाकात की थी। इस तरह की मुलाकातें राजनीतिक नेताओं के बीच आपसी संवाद और सहयोग की भावना को दर्शाती हैं जो समय-समय पर स्वास्थ्य और कल्याण के मुद्दों पर ध्यान देती हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews