जयराम रमेश ने राहुल गांधी को बताया शतरंज का माहिर खिलाड़ी, पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्परोव का तंज – पहले रायबरेली तो जीत लो

गैरी कास्परोव ने लिखा - मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में वकालत या विशेषज्ञता के लिए बेकार नहीं जाएगा , मैं एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में रुचि लेते हुए देखने से नहीं चूक सकता।
Garry Kasparov Rahul Gandhi

Lok Sabha Election 2024 : कल शुक्रवार का दिन राहुल गांधी के नाम पर चर्चा का दिन रहा, वैसे तो रोज ही पीएम  नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी देश की सियासत के केंद्र में रहते हैं लेकिन शुक्रवार को राहुल की चर्चा इंटरनेश्नल स्तर पर भी हुई, खास बात ये है कि राहुल के नाम का जिक्र शतरंज के पूर्व विश्व चैम्पियन कास्परोव ने किया, उन्होंने राहुल गांधी को शतरंज का माहिर खिलाड़ी  बताये जाने पर तंज कसा है।

जयराम रमेश के राहुल को शतरंज का माहिर खिलाड़ी बताने पर सियासी पारा चढ़ा 

कांग्रेस ने कल राहुल गांधी को गांधी परिवार की पारंपरिक सीट रायबरेली से उम्मीदवार घोषित कर दिया, राहुल की उम्मीदवारी पर कांग्रेस नेताओ से लेकर भाजपा नेताओं की अलग अलग प्रतिक्रिया आई ,पीएम मोदी ने राहुल को अमेठी की जगह रायबरेली से चुनाव लड़ने पर कहा डरो मत, भागो मत, कुछ भाजपा नेताओं ने उन्हें भगोड़ा कहा लेकिन कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राहुल गांधी को राजनीति और शतरंज का माहिर खिलाड़ी बताया , उन्होंने X पर लिखा – राहुल गांधी सोच समझकर अपना दांव चलते हैं शतरंज की कुछ चालें बाक़ी हैं, थोड़ा इंतज़ार कीजिए।

पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्परोव ने लिखा – पहले रायबरेली तो जीत लें

जयराम रमेश की इस पोस्ट के बाद शतरंज के पूर्व विश्व चैम्पियन गैरी कास्परोव के कान खड़े हुए, उन्होंने X पर लिखा – कि पहले आप रायबरेली सीट जीत लें फिर इस शीर्ष पद के लिए चुनौती दें, लेखक रणवीर शौरी ने गैरी कास्परोव को इसपर जवाब देते हुए राहुल गांधी का एक वीडियो शेयर करते हुए उनपर तंज कसा।

कास्परोव ने फिर लिखा-  मैं एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में रुचि लेते हुए देखने से नहीं चूक सकता

सोशल मीडिया पर बहस शुरू होने के बाद गैरी कास्परोव ने इसका जवाब दिया उन्होंने X पर एक विस्तार से प्रतिक्रिया दी, उन्होंने लिखा – मुझे पूरी उम्मीद है कि मेरा छोटा सा मजाक भारतीय राजनीति में वकालत या विशेषज्ञता के लिए बेकार नहीं जाएगा , मैं एक राजनेता को अपने प्रिय खेल में रुचि लेते हुए देखने से नहीं चूक सकता। बहरहाल अब देखना ये होगा कि राहुल गांधी जिन्हें जयराम रमेश ने सियासत और शतरंज का माहिर खिलाड़ी बताया है वो अब कौन सी नई चाल चलते हैं?

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews