26 जनवरी की परेड में शामिल होगा तीनों सेनाओं का जॉइंट महिला दस्ता, स्वदेशी धुनों पर होगी बीटिंग रिट्रीट

26 January parade

26 January 2024: 26 जनवरी को हमारे देश में धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया जाता है और पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आता है। सभी अपने-अपने तरीके से इस दिन को सेलिब्रेट करते नजर आते हैं। स्कूल, कॉलेज और ऑफिस में जहां तिरंगा लहराया जाता है तो वहीं कई जगह पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होता है। इस साल भी देशभर में यह नजारा देखने को मिलने वाला है।

जल्द ही गणतंत्र दिवस आने वाला है और दिल्ली में होने वाली परेड को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस बार बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी बहुत ही खास अंदाज में होने वाली है और इसमें कई नए रंग देखने को मिलेंगे। पहली बात तो सेरेमनी में सारी धुन स्वदेशी बजाई जाएगी और इसके लिए धुनों का चयन कर लिया गया है। इसी के साथ एयरफोर्स, इंडियन आर्मी और नेवी की महिला अग्निवीरों के जॉइंट दस्ते को भी परेड में शामिल किया जाएगा। यह पहली बार होगा जब आर्मी, नेवी और एयरफोर्स का दस्ता साथ में परेड में मार्च करेगा।

हर धुन होगी स्वदेशी

बता दें कि 1950 से लेकर अब तक बीटिंग रिट्रीट समारोह में अबाइड विद मी धुन को बजाया जाता था, जिसे 2022 की सेरेमनी में ड्रॉप किया गया था। अब आ रही खबरों के मुताबिक इस बार हर धुन स्वदेशी होगी जिसमें कदम कदम बढ़ाए जा, ए मेरे वतन के लोगों, शंखनाद, भागीरथी, ताकत वतन के हम से है जैसी धुन शामिल होगी।

शामिल होंगी तीनों सेना की महिला अग्निवीर

गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार एयरफोर्स, इंडियन आर्मी और नेवी की महिला अग्निवीरों का जॉइंट दस्ता शामिल होगा। अब तक कभी भी तीनों सेनाओं का जॉइंट दस्ता परेड में शामिल नहीं हुआ है लेकिन पहली बार ट्राई सर्विस दस्ता देखने को मिलेगा। इंडियन आर्मी की महिला ऑफिसर इसे लीड करेंगी। बता दें कि तीनों सेना की परेड करने की स्टाइल काफी अलग है इसलिए महिला अग्निवीर मार्चिंग स्किल को फाइन बनाने का काम कर रही है ताकि कदम से कदम मिलाकर कर्तव्य पथ पर चल सकें। गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर जोर शोर से तैयारी का दौरा जारी है और एक बार फिर पूरा कर्तव्य पथ देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews