मनोज मनु ने की नई पारी की शुरुआत, आईटीवी नेटवर्क के एग्जीक्यूटिव एडिटर बने

मनोज मनु ने की नई पारी की शुरुआत, आईटीवी नेटवर्क के एग्जीक्यूटिव एडिटर बने

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। देश के जाने-माने पत्रकारों में शुमार मनोज मनु अब आईटीवी नेटवर्क से जुड़ गए हैं। ग्वालियर से लेकर दिल्ली तक विभिन्न संस्थानों में कार्यरत रहे मनोज मनु एक बार फिर टीवी के पर्दे पर नजर आएंगे। आईटीवी नेटवर्क में एग्जीक्यूटिव एडिटर बनाये गये है।

मूलत मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले मनोज मनु ने प्रतिष्ठित न्यूज़ नेटवर्क आईटीवी नेटवर्क में वापसी की है। इस नेटवर्क में वे एग्जीक्यूटिव एडिटर और सीनियर एंकर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। आईटीवी नेटवर्क के रीजनल चैनल में भी अपनी भूमिका अदा करेंगे। मनोज मनु अभी प.बंगाल की आरपी टेलीविजन कंपनी मे एडीटर की भूमिका निभा रहे थे। यह कंपनी कोलकाता टीवी समेत बंगाल में कई टीवी चैनल चलाती है।

मनोज मनु ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने कैरियर की शुरुआत हिंदी दैनिक स्वदेश से की थी और उसके बाद दैनिक भास्कर में भी काम किया। 2003 में वे दिल्ली आ गए और सहारा नेटवर्क से जुड़ गए। इस नेटवर्क में 6 चैनलों के वे editor-in-chief थे। मनोज मनु एक बेहद अच्छे पत्रकार व एंकर होने के साथ-साथ एक बेहद अच्छे कार्टूनिस्ट भी हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews