Kainchi Dham : आज मनाया जा रहा कैंची धाम स्थापना दिवस, बाबा नीम करौली महाराज के दर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

Kainchi Dham : नैनीताल में स्थापित विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम का आज स्थापना दिवस है। दरअसल हर साल 15 जून को बाबा नीम करौली महाराज के प्रतिष्ठित कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जाता है।
Kainchi Dham : आज मनाया जा रहा कैंची धाम स्थापना दिवस, बाबा नीम करौली महाराज के दर पर उमड़ा भक्तों का सैलाब

Kainchi Dham : आज बाबा नीम करौली महाराज के प्रतिष्ठित कैंची धाम का स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। जिसके चलते सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई हैं। जानकारी के अनुसार सुबह 5:30 बजे कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज को भोग अर्पित करने के बाद भक्तों में मालपुए का प्रसाद वितरण प्रारंभ हो गया है। दरअसल आज स्थापना दिवस के मौके पर रात 9 बजे तक यह प्रसाद बांटा जाएगा।

दरअसल, विश्वप्रसिद्ध कैंची धाम के स्थापना दिवस के पावन दिन पर आज सुबह 5:00 बजे से बाबा के धाम में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। जानकारी दे दें की आज सबसे पहले बाबा को भोग अर्पण किया गया जिसके साथ ही मेले का आयोजन भी शुरू हो गया है।

देखने को मिल रही भक्तों की भारी भीड़:

जानकारी के अनुसार आज बाबा नीम करौली महाराज के धाम में आस्था का अद्वितीय दृश्य देखने को मिल रहा है। दरअसल हर साल 15 जून को यहां भव्य मेले का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी देशभर से बाबा नीम करौली महाराज के भक्त उनके दर्शन के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। पुलिस और प्रशासन पिछले एक महीने से इस मेले की तैयारियों में व्यस्त थे।

मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लगी हैं, और हर तरफ भक्तिमय वातावरण है। भक्तों ने भोग अर्पित करने के साथ-साथ मंदिर में पूजन-अर्चन किया। मेले में विभिन्न प्रकार के धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया है, जिनमें संगीत, नृत्य और भजन संध्या शामिल हैं।

बड़े पैमाने पर तैयारियाँ:

बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने पहले से ही शटल सेवा, पार्किंग और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित किया है। दरअसल जिलाधिकारी वंदना सिंह ने कहा कि सभी तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं ताकि बाबा नीब नीम करौली के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

आपको बता दें कि बाबा नीम करौली महाराज की श्रद्धा और भक्ति से जुड़े लाखों भक्त हर साल कैंची धाम की यात्रा करते हैं। बाबा के आशीर्वाद से उनके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति की अनुभूति होती है। बाबा के प्रति भक्तों की आस्था और विश्वास का प्रतीक यह स्थापना दिवस हर साल धूमधाम से मनाया जाता है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews