Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, येलो जोन में दो मकान ढहने से 8 लोग मलबे में दबे

Kashi Vishwanath Temple: वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में एक बड़ा हादसा हो जाने से 8 लोगों की जान खतरे में आ गई है। दरअसल यहाँ दो मकान धराशायी हो गए हैं और 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।
Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में हुआ बड़ा हादसा, येलो जोन में दो मकान ढहने से 8 लोग मलबे में दबे

Kashi Vishwanath Temple: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में एक बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार यहाँ दो मकान धराशायी हो गए हैं और 8 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ (राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल), पुलिस, और डॉग स्क्वाड मौके पर पहुंच गए हैं और तेजी से राहत और बचाव कार्य जारी है।

दरअसल यह हादसा काशी विश्वनाथ मंदिर के येलो जोन में हुआ है, जहां दो मकान अचानक से गिर गए। मकान काशी विश्वनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार 4ए को जाने वाली सिल्को गली वाले रास्ते के बताए जा रहे हैं। वहीं इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 8 लोगों के मलबे में दबे होने की सूचना सामने आई है।

बचाव कार्य जारी

वहीं घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम, पुलिस, और डॉग स्क्वाड तुरंत मौके पर पहुंच गए और तेजी से राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। बचाव कार्य में फंसे लोगों को निकालने के लिए सभी संसाधनों का उपयोग किया जा रहा है।

मलबे में दबे लोगों की तलाश

दरअसल डॉग स्क्वाड की सहायता से मलबे में दबे लोगों की पहचान की जा रही है। एनडीआरएफ की टीम अत्यधिक सावधानी के साथ मलबा हटाने का कार्य कर रही है ताकि किसी भी प्रकार की क्षति को कम से कम किया जा सके। घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है और राहत कार्य में मदद कर रहा है।

इसके साथ ही घटना की गंभीरता को देखते हुए, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। घायल लोगों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है और गंभीर रूप से घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भेजा जा रहा है।

दरअसल इस हादसे से स्थानीय निवासियों में भय और दुख का माहौल बना दिया है। हाल ही में हुए वायनाड में हुए भूसखलन के बाद लोगों में ऐसे हादसों को लेकर एक डर और चिंता का माहौल है। हालांकि इस हादसे में कई स्थानीय निवासियों ने राहत और बचाव कार्य में सहायता के लिए आगे आकर अपना सहयोग दिया है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews