केरल के मंत्री ने दिया संविधान विरोधी बयान, कहा ” लोगों को लूटने के लिए लिखा गया है संविधान”, जाने पूरी बात

केरल के मंत्री ने दिया संविधान विरोधी बयान, कहा ” लोगों को लूटने के लिए लिखा गया है संविधान”, जाने पूरी बात

Source: Social Media

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। केरल के मंत्री साजी चेरीयन (Saji Cherian) अपने संविधान बयान के कारण सुर्खियों में आ गए है और आलोचना के पात्र भी बन चुके हैं। दरअसल, उन्होंने संविधान की आलोचना करते हुए कहा की, ” शोषण को माफ करता हैं”, उनके इस बयान के बाद उनकी खूब आलोचना भी की जा रही है। इस बयान के कारण वह राज्य में मुख्य विपक्षी दल काँग्रेस सहित अन्य पार्टियों के निशाने पर आ चुके हैं।

यह भी पढ़े… पेट्रोल-डीजल के दाम आज स्थिर, सिर्फ MP के इन शहरों में बढ़े ईंधन के दाम, कच्चे तेल की कीमत में हुई वृद्धि, जाने

सूत्रों के मुताबिक साजी चेरीयन ने हाल ही में मल्लापल्ली में आयोजित हुए एक राजनीतिक कार्यक्रम में यह बयान दिया था। उन्होंने कहा था की, ” हम सब यह कहते हैं हमारे पास एक बेहतरीन ढंग स लिखा हुआ संविधान है, लेकिन मेरा कहना है की संविधान को इस तरीके से लिखा गया है की इसका इस्तेमाल देश के लोगों को लूटने के लिए किया जा सके”। हालांकि उनका यह बयान मंगलवार को क्षेत्रीय टीवी चैनलों पर प्रसारित होने के बाद बड़ा मुद्दा बनते नजर आ रहा है। उनके इस बयान की आलोचना करते हुए राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी.डी सतीशन के अलावा कई अन्य लोगों ने भी जमकर आलोचना की है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews