तमिलनाडु: मुख्यमंत्री बनने के बाद कितनी मिलेगी थलपति विजय को सैलरी, भत्तों के अलावा और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, जानिए सबकुछ

सिनेमा के पर्दे पर राज करने वाले 'तमिलगा वेट्टी कझगम' (TVK) प्रमुख सी. जोसेफ विजय ने अब तमिलनाडु की कमान संभाल ली है। आइए देखते हैं कि बतौर मुख्यमंत्री उन्हें कितनी सैलरी मिलेगी और क्या खास सुविधाएं दी जाएंगी…
तमिलनाडु:  मुख्यमंत्री बनने के बाद कितनी मिलेगी थलपति विजय को सैलरी, भत्तों के अलावा और क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं, जानिए सबकुछ

​तमिलनाडु की सियासत में 10 मई 2026 की तारीख सुनहरे अक्षरों में दर्ज हो गई, जब टीवीके (TVK) सुप्रीमो सी. जोसेफ विजय ने राज्य के 9वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। ​सत्ता के इस शिखर पर पहुँचते ही विजय के अधिकारों और जिम्मेदारियों के साथ-साथ उनकी सुविधाओं में भी बड़ा बदलाव आया है । आइए जानते हैं कि सूबे के मुखिया के तौर पर अब उनके पास कौन-कौन सी शक्तियां होंगी और उन्हें कितनी सैलरी व सरकारी सुविधाएं मिलेंगी?

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को एक तय सरकारी सैलरी के साथ-साथ कई तरह के सरकारी भत्ते और सुविधाएं मिलती हैं। ​2026 के वर्तमान आंकड़ों के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का कुल मासिक वेतन लगभग 2,85,000 रुपए है। इसमें ​मूल वेतन लगभग 2,05,000 प्रति माह, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 87,000 प्रति माह और ​कार्यालय भत्ता 75,000 ( व्यक्तिगत सहायक और कार्यालय खर्च ) शामिल हैं।

सरकारी सुविधाएं और विशेषाधिकार

  • ​मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय को राज्य सरकार की ओर से कई वीआईपी सुविधाएं दी गई हैं। इसमें चेन्नई में एक सरकारी बंगला और Z+ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की जाती है, जिसमें 24 घंटे उनके साथ एलीट कमांडो और पुलिस बल तैनात रहता है।
  • एक निजी सचिव, प्रशासनिक अधिकारी, ड्राइवर, रसोईए, सुरक्षाकर्मी और कार्यालय सहायक की सुविधा मिलेगी। इनके वेतन और कामकाज के खर्च राज्य सरकार उठाती है।
  • मुख्यमंत्री के लिए बुलेटप्रूफ गाड़ियां, सुरक्षा काफिला और आधिकारिक यात्राओं के लिए सरकारी विमान/हेलीकॉप्टर की सुविधा होती है। मुख्यमंत्री और उनके परिवार को मुफ्त उच्च स्तरीय चिकित्सा उपचार की सुविधा मिलती है।
  • सरकारी कार्यक्रमों और आधिकारिक दौरों के लिए स्पेशल विमान और हेलीकॉप्टर सुविधा भी दी जाती है। इन यात्राओं का खर्च राज्य सरकार उठाती है।
  • रिटायरमेंट के बाद भी उन्हें पेंशन, चिकित्सा सुविधा, मुफ्त रेल यात्रा और एक सीमित स्टाफ के साथ ऑफिस मेंटेनेंस का लाभ मिलता रहेगा।

तमिलनाडु विधानसभा ​चुनाव के दौरान जमा किए गए हलफनामे के अनुसार, विजय भारत के सबसे अमीर मुख्यमंत्रियों में से एक हैं। उनकी ​कुल संपत्ति लगभग 624 करोड़ है। इसमें ​अचल संपत्ति 220 करोड़ (रियल एस्टेट और जमीन), ​चल संपत्ति 404 करोड़ (बैंक जमा, 1 करोड़ के हीरे और 313 करोड़ के निवेश) शामिल है। उनके पास रॉल्स रॉयस और लेम्बोर्गिनी जैसी कई लग्जरी कारें हैं।

नोट : ये जानकारी विभिन्न माध्यमों से जुटाई गई है, इसमें फेरबदल भी हो सकता है। यह आंकड़े अनुमान के तौर पर दर्शाए गए है। चुंकी आंकड़ों में समय-समय पर कैबिनेट के फैसलों के अनुसार बदलाव होते रहते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews