अभी 10 -12 दिन अस्पताल में ही रहेंगी लता मंगेशकर, डॉक्टर रख रहे निगरानी

अभी 10 -12 दिन अस्पताल में ही रहेंगी लता मंगेशकर, डॉक्टर रख रहे निगरानी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। कोरोना की चपेट में आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की हालत में सुधार है, फैंस उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं कर रहे हैं।  इस बीच लता दीदी (Lata Didi) का इलाज कर रहे डॉक्टर्स का कहना है कि अभी लता दीदी को 10-12 दिन डॉक्टर्स की निगरानी में अस्पताल में ही रहना होगा।

92 वर्षीय स्वर कोकिला, भारत रत्न लता मंगेशकर के कोरोना संक्रमित होने की सूचना मंगलवार को बाहर आते ही देश विदेश में लता दीदी के चाहने वालों ने उनके जल्दी स्वस्थ होने के लिए दुआएं शुरू कर दी। लता दीदी को ब्रीच कैंडी अस्पताल के ICU में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : चांदी में बड़ी उछाल, सोने में भी ज्यादा तेजी, जान लें बाजार का हाल

लता दीदी की उम्र और स्वास्थ्य को देखते हुए किसी को भी उनसे मिलने की इजाजत नहीं दी जा रही है।  समाचार एजेंसी ANI के अनुसार लता दीदी का इलाज कर रहे ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समाधानी के मुताबिक लता मंगेशकर को कोविड के साथ साथ निमोनिया भी है। वे अभी ICU में ही हैं।  अभी 10-12 दिन डॉक्टर्स की निगरानी में अस्पताल में ही रहेंगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews