पेंशनरों के लिए ताजा अपडेट, विभाग का बड़ा फैसला, रोकी 45000 लाभार्थियों की पेंशन, जानें वजह

pension news

Pensioners Pension Update: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के पेंशनरों की पेंशन पर बड़ी अपडेट सामने आई है। यूपी सरकार के समाज कल्याण विभाग ने  राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना के तहत 45000 पेंशनरों की पेंशन रोक दी है। यह कार्रवाई सत्यापन में भारी गड़बड़ी सामने आने के बाद की गई है। अब सत्यापन पूर्ण होने के बाद पेंशनरों को पेंशन जारी की जाएगी। इसके लिए विभाग ने डाटा जुटाना शुरू कर दिया है।

विभाग जुटा रहा डाटा, सत्यापन के बाद शुरू होगी पेंशन

दरअसल, उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में वृद्धावस्था पेंशन को लेकर समाज कल्याण विभाग को भारी गड़बड़ी मिली है, समाज कल्याण विभाग की टीमों ने सत्यापन के दौरान पाया कि वृद्धावस्था पेंशन लेने वाले 45470 से अधिक पेंशनर्स वहां रहते ही नहीं, इनमें 13 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इन आंकड़ों के सामने आने के बाद समाज कल्याण विभाग ने ऐसे लोगों की पेंशन ब्लॉक कर दी गई है और सत्यापन होने के बाद ही पेंशन दी जाएगी। विभाग ने इन सभी पेंशन धारकों को अपने आधार कार्ड प्रमाणित करने के लिए कहा है, वहीं, मृत पेंशन धारकों के मामले में समाज कल्याण विभाग उनकी मृत्यु को लेकर जानकारी जुटा रहा है।

अबतक 97 प्रतिशत पेंशनरों का सत्यापन पूरा

दरअसल पेंशन धारकों का समय-समय पर सत्यापन कराया जाता है और इस बार आधार प्रमाणीकरण भी कराया जा रहा है। हरदोई जनपद में 1 लाख 42 हजार 495 पेंशनर हैं ,बीते दिनों समाज कल्याण विभाग ने शत प्रतिशत सत्यापन करने के निर्देश दिए थे, जिसमें  जिला प्रशासन ने 97 प्रतिशत पूर्ण कर लिया है। इसमें 97 हजार 398 लोगों का सत्यापन हो चुका है, जबकी 45 हजार 470 पेंशन धारक अपने पते पर ही नहीं मिले और 13 हजार 803 पेंशन धारकों के मृत होने की भी जानकारी मिली है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews