उत्तर प्रदेश में 2 दिन और बढ़ा लॉक डाउन, अब 6 मई तक जारी रहेगा प्रतिबंध

yogi adityanath

लखनऊ, डेस्क रिपोर्ट। उत्तर प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को देखते हुए सरकार ने लॉक डाउन (Lock Down) को दो दिन के लिए  और बढ़ा दिया है।  नए आदेश के मुतबिक अब लॉक डाउन (Lock Down)  6 मई सुबह 7 बजे तक रहेगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश में तीन दिन के लिए शनिवार से सोमवार तक लॉक डाउन (Lock Down) घोषित था जो अब बढ़ाकर मंगलवार और बुधवार तक कर दिया गया है गुरुवार 6 मई को सुबह 7 बजे तक ये प्रभावी रहेगा।

उत्तर प्रदेश सरकार के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल के मुताबिक यूपी में आंशिक कोरोना कर्फ्यू,  लॉक डाउन (Lock Down) 6 मई को सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा। इस लॉक डाउन के दौरान बाजार पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू रहेंगे लेकिन जरुरी सेवाओं और आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रहेंगी।

ये भी पढ़ें – पत्रकारों के हित में सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, वीडी शर्मा ने किया निर्णय का स्वागत

गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले चौबीस घंटों में यहाँ 30,983 नए संक्रमित सामने आये हैं।  वहीं 290 संक्रमितों की मौत हुई है।

 ये भी पढ़ें – पूर्व मंत्री का 86 वर्ष की उम्र में निधन, पार्टी में शोक की लहर

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews