दिल्ली के कुछ इलाकों में फिर लग सकता है लॉकडाउन, केजरीवाल ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

दिल्ली के कुछ इलाकों में फिर लग सकता है लॉकडाउन, केजरीवाल ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट| देश की राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) की भयावह स्थिति के बाद लॉकडाउन (Lockdown) को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। इस बीच मुख्‍यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने मंगलवार को प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में लॉकडाउन के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो दिल्ली सरकार उन बाजारों को कुछ दिन के लिए बंद कर सकती है जहां नियमों का पालन नहीं हो रहा है और वो कोविड-19 के स्थानीय हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं|

दिल्‍ली सरकार ने एक प्रस्‍ताव केंद्र सरकार को भेजा है जिसमें छोटे स्‍तर पर लॉकडाउन की इजाजत मांगी गई है। अगर केंद्र इजाजत देती है तो ज्‍यादा संक्रमण वाले इलाकों में लॉकडाउन लगाया जा सकता है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को सिफारिश भेज दी है कि लोकल स्तर पर लॉकडाउन लगाने की अनुमति दी जाए| इसके अलावा शादियों में फिर से 200 लोगों की जगह केवल 50 लोगों को आने की मंजूरी दी जाए ये प्रस्ताव भी एलजी को भेजा गया है|

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिवाली के समय कुछ बाजारों में लोगों ने कोविड प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया जिसकी वजह से कोरोना तेजी से फैला है| हमने इसे लेकर केंद्र सरकार को प्रस्ताव को भेजा है कि अगर मामले बढ़ते हैं और कोई बाजार लोकल कोरोना हॉटस्पॉट बन सकता है तो उसे बंद किया जाए|

गौरतलब है कि गौरतलब है कि दिल्ली में अब तक कोरोना के 4,89,202 लाख केस आ चुके हैं और कुल एक्टिव केस 40,128 हैं| दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 99 लोगों की मौत हुई है, जो महाराष्ट्र से ज्यादा है नवंबर में ही कोरोना से दिल्ली में अब तक 1100 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews