Lok Sabha Election 2024 : ‘चिड़िया की पहेली और बीजेपी की हार’ अखिलेश यादव ने कसा तंज़, INDIA गठबंधन की सरकार बनने का दावा

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हममें से अधिकतर को वो पहेली याद है जिसमें पूछते थे कि अगर दो डाल की चिड़ियों में से एक चिड़िया इधर डाल पर आ जाए तो इधर दोगुनी हो जाती हैं और अगर इधर की एक चिड़िया उधर चली जाए तो दोनों बराबर हो जाती हैं। इसका उत्तर ही बीजेपी की हार होगा।
Lok Sabha Election 2024 : ‘चिड़िया की पहेली और बीजेपी की हार’ अखिलेश यादव ने कसा तंज़, INDIA गठबंधन की सरकार बनने का दावा

Lok Sabha Election 2024 : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इंडिया गठबंधन की जीत का दावा किया है। चिड़िया की पहेली का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस बार बीजेपी के मतदाता भी इंडिया गठबंधन के साथ आ गए हैं। उन्होंने कहा कि 4 जून को साफ़ हो जाएगा कि इस बार जनता ने बीजेपी को छोड़ उनका साथ दिया है।

बीजेपी पर कटाक्ष

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा है कि ‘वो पहेली याद है ना जिसमें पूछते थे कि अगर दो डाल की चिड़ियों में से एक चिड़िया इधर डाल पर आ जाए तो इधर दोगुनी हो जाती हैं और अगर इधर की एक चिड़िया उधर चली जाए तो दोनों बराबर हो जाती हैं… जब तक आप इसका उत्तर सोचेंगे तब तक हम बता दें कि भाजपा की हार के लिए यही पहेली ‘जवाब’ बन गई है। अब तक जो मतदाता उनके साथ थे, वो इंडिया गठबंधन की तरफ़ आ गये हैं, जिससे हमारी संख्या दोगुनी हो गयी है और भाजपा की आधी। यही है सच्चा एग्जिट पोल। इंडिया गठबंधन की सरकार आ रही है।’ बता दें कि आज उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर भी वोटिंग हो रही है।

इंडिया गठबंधन की जीत का दावा

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसकी की हार का बड़ा कारण होगा जो इलेक्टोरल बाण्ड-चुनावी चंदे, कोरोना वैक्सीन में कंपनी से कमीशन, मणिपुर, पहलवान बेटियों, कर्नाटक काण्ड, मेयर व सूरत में चुनावी धांधली जैसे जो आर्थिक-सामाजिक, राजनीतिक घोटाले होंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव के सातवें चरण तक आते-आते जनता इतनी होशियार हो गयी है कि उसे मालूम है कि किसे जिताना है, इस बार अनोखा चुनाव हो रहा है, जनता ही लीड कर रही है। सातवाँ चरण नकारात्मक भाजपाई का समापन समारोह साबित होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews