Lok Sabha Election 2024: मतदान वाली फोटो पर पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी के कमेंट से भड़के केजरीवाल, बोले- आप अपना देश संभालिये

चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की ज़रूरत नहीं है। इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं। आप अपने देश को सँभालिये, भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। अतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। 
Arvind Kejriwal Fawad Chaudhary

Lok Sabha Election 2024: भारत में हो रहे इस बार के लोकसभा चुनावों में पाकिस्तान बहुत रुचि ले रहा है, पूर्व मंत्री फवाद चौधरी इस पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं, वे राहुल गांधी का खुलकर समर्थन कर रहे हैं और पीएम मोदी का विरोध कर रहे हैं, प्रधानमंत्री इसपर जवाब देते हैं लेकिन राहुल गांधी चुप रहते हैं, मगर फवाद चौधरी ने पहली बार अरविंद केजरीवाल की पोस्ट पर कमेंट किया तो वे भड़क गए और फवाद चौधरी पर पलटवार कर दिया।

राहुल गांधी पाकिस्तान द्वारा उनके लिए की तारीफ पर रहते हैं चुप, केजरीवाल ने दिया जवाब  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तेवरों और उनकी सरकार के एक्शन को देखकर दुश्मन देश पाकिस्तान इस बार के लोकसभा चुनावों में उनके हराने की दुआ कर रहा है और लोगों से अपील कर रहा है कि मोदी को हराओ, पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी खुले आम राहुल गांधी की तारीफ करते हैं उन्हें राहुल में नेहरु दिखाई देते हैं वे राहुल के बयानों को अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा करते है और भारत के लोगों को सलाह देते है कि वो राहुल को सपोर्ट करें और उनके लिए वोट करें लेकिन राहुल इस पर कुछ नहीं कहते शायद उन्हें ये अच्छा लगता है लेकिन फवाद चौधरी की तारीफ अरविंद केजरीवाल को पसंद नहीं आई।

अरविंद केजरीवाल ने परिवार के साथ मतदान की फोटो साझा की 

दरअसल मतदान के छठवे चरण में अरविंद केजरीवाल ने आज अपने परिवार के साथ मतदान किया, उन्होंने इसकी एक फोटो अपने X एकाउंट पर साझा की और लिखा – मैंने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला। मेरी माता जी की तबियत बहुत ख़राब है। वो नहीं जा पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोज़गारी और महंगाई के ख़िलाफ़ वोट डाला। आप भी वोट डालने ज़रूर जाएँ।

केजरीवाल के मतदान वाले फोटो पर फवाद चौधरी ने किया कमेंट  

केजरीवाल की पोस्ट को पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद चौधरी ने अपने X एकाउंट पर शेयर किया और #IndiaElection2024 एवं #MorePower के साथ अंग्रेजी में लिखा, जिसका अर्थ है-  शांति और सद्भावना, नफरत और उग्रवाद की ताकतों को परास्त करें।

केजरीवाल ने दिया जवाब- चौधरी साहब आप अपना देश संभालिये 

फसाद चौधरी द्वारा भारत के चुनाव में अपने परिवार की फोटो के साथ कमेंट करना अरविंद केजरीवाल को पसंद नहीं आया और उन्होंने इस पर पलटवार किया, केजरीवाल ने X पर फवाद चौधरी की पोस्ट को टैग कर जवाब दिया- चौधरी साहिब, मैं और मेरे देश के लोग अपने मसलों को संभालने में पूरी तरह सक्षम हैं। आपके ट्वीट की ज़रूरत नहीं है। इस वक़्त पाकिस्तान के हालात बहुत ख़राब हैं। आप अपने देश को सँभालिये, भारत में हो रहे चुनाव हमारा आंतरिक मामला है। अतंकवाद के सबसे बड़े प्रायोजकों का हस्तक्षेप भारत बर्दाश्त नहीं करेगा।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews