Lok Sabha Election 2024 : घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा और मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र बताने पर भड़की कांग्रेस, PM Modi और BJP के खिलाफ पहुंची चुनाव आयोग

PM Modi

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप बताने और घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा बताये जाने से बाद से कांग्रेस भड़की हुई है, कांग्रेस ने नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इन बयानों पर आपत्ति जता रहे हैं, आज कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मंडल वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मिला और इस पर अपनी आपत्ति जताई।

घोषणा पत्र पर पीएम मोदी के बयान के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस   

चुनाव आयोग में अपनी शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से बात करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सीनियर लीडर सलमान खुर्शीद ने कहा  कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा कहा है, इसका हमें बहुत दुःख हुआ है। आप किसी भी पार्टी से मतभेद रख सकते हैं, उसका तर्क दे सकते है लेकिन एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा कहना दुखी करने वाली बात है।

मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र कहे जाने पर जताई कड़ी आपत्ति 

सलमान खुर्शीद ने मुस्लिम लीग का घोषणा पत्र कहे जाने पर भी नाराजगी जताई उन्होंने कहा कि PM मोदी ने यह भी कहा कि यह उन पार्टियों का घोषणा पत्र लगता है, जो हमारे धर्मनिरपेक्ष समाज की आजादी का विरोध कर रहे हैं। हम समझते हैं कि प्रधानमंत्री को ऐसी बात कहने का कोई अधिकार नहीं है। हमने इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष रखा है और उनसे विशेष अनुरोध किया है कि वे इसे गंभीरता से लें और इस पर कार्रवाई करें।

प्रचार में सेना की यूनिफ़ॉर्म पहमे पीएम मोदी दिखाए जाने से कांग्रेस नाराज 

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेरा ने कहा कि हमने चुनाव आयोग के सामने ऐसी बात रखी है, जिसपर हम पहले भी आपत्ति दर्ज कराते रहे हैं। जैसे चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री द्वारा पहनी गई सेना की यूनिफॉर्म वाली तस्वीरों का दुरुपयोग हो रहा है। चुनाव आयोग में पहले से ही एडवाइजरी है कि चुनाव के दौरान ऐसा नहीं किया जा सकता है। हमने चुनाव आयोग से इस मुद्दे पर कदम उठाने आग्रह किया है, क्योंकि BJP ऐसा अपराध लगातार कर रही है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews