Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा का पीएम मोदी पर हमला, बोले- “आप नेहरु जी के पैर की धूल के बराबर नहीं, अपना रिपोर्ट कार्ड तो दीजिये”

हमारे नेता राहुल गांधी 'न्याय' शब्द का उपयोग करते हैं। यह मात्र एक शब्द नहीं, हमारे संविधान और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। जब राहुल जी 'भारत जोड़ो यात्रा' कर दिल्ली पहुंचे और यहां के लोगों से बातचीत की, हमारा घोषणा पत्र उसी का परिणाम है।
Pawan Khera

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव अपने पांचवे चरण में पहुंच गया है, दो चरण और शेष हैं फिर 4 जून को मतगणना होगी और देश को पता चल जायेगा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे या फिर इंडी गठबंधन की सरकार आयेगी, लेकिन इस बीच आरोप प्रत्यारोपण का दौर तेज है, पिछले दिनों में कई बार पीएम ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर निशाना साधा, पंडित नेहरू को निशाने पर लिया, इंडी गठबंधन पर हमले किये, आज कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा मीडिया के सामने आये, उन्होंने पीएम मोदी की डिग्री पर तंज कसा और कहा कि  मोदी जी आप पंडित नेहरू के पैर की धूल के बराबर ही नहीं, पहले अपना रिपोर्ट कार्ड तो जनता के सामने रखो फिर कांग्रेस के घोषण पत्र की बात  करना।

मोदी की डिग्री पर फिर कांग्रेस ने कसा तंज 

कांग्रेस की मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के प्रमुख पवन खेड़ा ने दिल्ली प्रदेश मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस की, उन्होंने कहा कि  देश का राजा अगर झूठ बोलता है , तो मेरा आपका जो नुकसान होना था हो गया, वो आने वाले पीढ़ियों का भी नुकसान करता है लेकिन इस देश के राजा ने किया है। उन्होंने कहा कि एन्टायर पोलिटिक्स पता नही किस विश्व विद्यालय की डिग्री है जो पीएम के पास है, ये ऐसी डिग्री है कि विपक्षी दल के मेनिफेस्टो के बारे में बिना पढ़े अनर्गल बोलना शुरू कर देते हो और यही प्रधानमंत्री ने किया।

मोदी जी आपने देश के 10 साल बर्बाद कर दिए 

पवन खेड़ा ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार हमारे मेनिफेस्टो के बारे में झूठ फैला रहे हैं। यदि आपको विपक्ष की निंदा करनी है तो कीजिए, नेहरू जी की निंदा करना आपको अच्छा लगता है क्योंकि उनके पांव की धूल की बराबरी आप नहीं कर पाएंगे तो उनकी निंदा कीजिये लेकिन अपने 10 साल का लेखा-जोखा भी देश की जनता के सामने रखिये। लेकिन आप ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि आपके पास जवाब नहीं है आपने देश के 10 साल व्यर्थ कर दिए।

घोषणा पत्र भारत जोड़ो यात्रा में  लोगों से की गई बातचीत का परनाम है 

कांग्रेस नेता ने कहा देश की राजधानी होने के कारण दिल्ली के मुद्दे राष्ट्रीय स्तर के होते हैं। आज अगर दिल्ली में श्रमिकों की स्थिति दयनीय है, तो ये पूरे देश का प्रतिबिंब है। हमारे नेता राहुल गांधी ‘न्याय’ शब्द का उपयोग करते हैं। यह मात्र एक शब्द नहीं, हमारे संविधान और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा है। जब राहुल जी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ कर दिल्ली पहुंचे और यहां के लोगों से बातचीत की, हमारा घोषणा पत्र उसी का परिणाम है।

मोदी सरकार ने दिल्ली की बनी-बनाई व्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश की

पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने बदले की भावना के कारण दिल्ली की बनी-बनाई व्यवस्था को बर्बाद करने की कोशिश की। BJP ने मतदाताओं के विषय में सोचे बिना ही हमेशा एक छोटी और हल्की राजनीति की है। अटल जी के समय भी विपक्ष संघर्ष करता था, लेकिन उस समय राजनीति का एक स्तर होता था। वो स्तर आज की मोदी सरकार में नजर नहीं आता।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews