
Lok Sabha Election 2024: तेलंगाना में PM Modi द्वारा राहुल गांधी पर किये गए हमले का कांग्रेस ने जवाब दिया है, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन से लेकर पार्टी के बड़े नेताओं ने पीएम मोदी को जवाब दिया और कहा कि तीन चरणों के मतदान को देखकर वो बौखला गए हैं, कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए ये भी बताया है कि पिछले दिनों राहुल गांधी ने कितनी बार अडानी और कितनी बार अंबानी का नाम ले चुके हैं, प्रियंका गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री को अब घबराहट हो रही है तो सफाई दे रहे हैं।
मोदी ने राहुल गांधी से पूछा- अडानी, अंबानी से कितना पैसा लिया देश को बताएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज तेलंगाना के करीमनगर की रैली में राहुल गांधी की निशाने पर लिया , उन्होंने कहा- आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे, जबसे उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडेड हो गया तब से उन्होंने एक नई माला जपना शुरू किया, पांच साल से एक ही माला जप रहे थे..पांच उद्योगपति… पांच उद्योगपति… फिर धीरे धीरे अंबानी अडानी कहने लगे, लेकिन जबसे चुनाव घोषित हुआ है इन्होंने अंबानी अडानी को गाली देना बंद कर दिया, मैं शहजादे से पूछना चाहता हूँ वे घोषित करें ये अंबानी अडानी से कितना माल उठाया है? काले धन के कितने बोरे भरकर रुपये मारे हैं, क्या टेम्पो भरकर नोटें कांग्रेस के लिए पहुंची है? क्या सौदा हुआ है जो आपने रातो रात अंबानी अडानी को गाली देना बंद कर दिया, पीएम ने कहा कि जरुर दाल में कुछ काला है, कोई न कोई चोरी का माल आपने पाया है, ये जवाब तो देश के सामने आपको देना पड़ेगा।
जयराम रमेश ने X पर लिखा – “पप्पा” अपनी ख़ुद की संतानों का बलिदान कर रहे हैं
प्रधानमंत्री का ये बयान सामने आते ही कांग्रेस एक्टिव हो गई , कांग्रेस के बड़े नेताओं ने एक एक कर जवाब देना शुरू कर दिया, राष्ट्रीय महासचिव जयराम रमेश ने पीएम मोदी की फोटो पोस्ट करते ही एक बहुत लम्बी पोस्ट सोशल मीडिया X पर लिखी जिसमें उन्होंने लिखा कि ज़मीनी स्थिति इतनी गड़बड़ाई हुई है कि “हम दो हमारे दो” के “पप्पा” अपनी ख़ुद की संतानों का बलिदान कर रहे हैं।
मल्लिकार्जुन खडगे की पोस्ट – दोस्त दोस्त ना रहा
पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खडगे ने X पर लिखा -वक्त बदल रहा है। दोस्त दोस्त ना रहा…! तीन चरणों के चुनाव पूरे हो जाने के बाद आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए हैं। इससे पता चल रहा है कि मोदी जी की कुर्सी डगमगा रही है। यही परिणाम के असली रुझान है।
प्रवक्ता पवन खेड़ा बोले – पीएम मोदी तीन चरणों के बाद इतने हताश हो गए हैं
राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने X पर वीडियो मैसेज जारी कर कहा मोदी जी 3 अप्रैल से अब तक राहुल गांधी जी 103 बार अडानी और 30 बार अंबानी का नाम ले चुके हैं, आप तीन चरणों के बाद इतने हताश हो गए हैं कि इन लोगों के खिलाफ हो गए हैं, अरे जब आप अपने लोगों के ही नहीं हुए तो हमारे और देश के क्या होंगे?
प्रियंका गांधी का हमला- अब घबराहट हो रही है तो सफाई दे रहे हैं
प्रियंका गांधी ने ANI को दी बाईट में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 2-4 दिनों से बहुत सफाई दे रहे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इन्होंने देश की पूरी संपत्ति अपने खरबपति मित्रों को पकड़ा दी है। अब वो दिन आ रहा है, जब जनता इनकी असलियत जान गई है.. इसलिए नरेंद्र मोदी को घबराहट हो रही है। अब घबराहट हो रही है तो सफाई दे रहे हैं।
ज़मीनी स्थिति इतनी गड़बड़ाई हुई है कि “हम दो हमारे दो” के “पप्पा” अपनी ख़ुद की संतानों का बलिदान कर रहे हैं।
जिस व्यक्ति ने अपनी पार्टी के लिए 8,200 करोड़ रुपए का चंदा इकट्ठा किया – इतना भयंकर घोटाला किया कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उसे असंवैधानिक घोषित किया – वो आज दूसरों पर आरोप… pic.twitter.com/cSy7GGQjMO
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) May 8, 2024
तीन चरणों के चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी इतने बौखला गए कि अडानी-अंबानी के खिलाफ बोलने लगे।
PM मोदी ने कहा- राहुल गांधी जी अडानी-अंबानी का नाम नहीं लेते।
सच्चाई ये है..
3 अप्रैल से अब तक राहुल गांधी जी 103 बार अडानी और 30 बार अंबानी का नाम ले चुके हैं।pic.twitter.com/eagadsX5AH
— Congress (@INCIndia) May 8, 2024
नरेंद्र मोदी पिछले 2-4 दिनों से बहुत सफाई दे रहे हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि इन्होंने देश की पूरी संपत्ति अपने खरबपति मित्रों को पकड़ा दी है।
अब वो दिन आ रहा है, जब जनता इनकी असलियत जान गई है.. इसलिए नरेंद्र मोदी को घबराहट हो रही है।
अब घबराहट हो रही है तो सफाई दे रहे हैं।
— Congress (@INCIndia) May 8, 2024
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

