Lok Sabha Election 2024 : ‘अग्निवीर योजना में देश के जवानों को मज़दूर बनाया’ राहुल गांधी ने कहा ‘हम इसे रद्द करेंगे’

राहुल ने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर हम हम अग्निवीर को रद्द करेंगे और पहले जो व्यवस्था थी वो लागू करेंगे। उनके इस प्रस्ताव का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता शशि थरूर ने समर्थन किया है और कहा कि हमारी सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है और हमें इसकी प्रतिष्ठा ख़राब नहीं करना चाहिए।
Rahul Gandhi

Lok Sabha Election 2024 : राहुल गांधी ने एक बार फिर ‘अग्निवीर योजना’ को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकारी ने अग्निवीर में देश के जवानों को मज़दूर बना दिया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो वो इस योजना को रद्द कर देंगे।

‘अग्निवीर योजना रद्द करेंगे’

पटना के बख्तियारपुर में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अग्निवीर में इन्होंने हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूर बनाया है। हम अग्निवीर को रद्द करेंगे और पहले जो व्यवस्था थी वो लागू करेंगे। हिन्दुस्तान का हर युवा जानता है कि अग्निवीर का मतलब हिन्दुस्तान के जवानों को मजदूर बनाना है। इससे पहले भी इस योजना को लेकर राहुल गांधी सरकार पर लगातार आरोप लगाते रहे हैं। चुनाव के दौरान अलग अलग मंचों पर वो कह चुके हैं कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो वो इस योजना को कूड़ेदान में फेंक देंगे।

शशि थरूर ने किया समर्थन

अग्निवीर योजना को खत्म करने के राहुल गांधी के प्रस्ताव का कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता शशि थरूर ने समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में हमारी सेना की प्रतिष्ठा है कि वह बहुत प्रोफेशनल है। जब मैं संयुक्त राष्ट्र में शांति स्थापना के क्षेत्र में काम करता था, तो सब कहते थे कि हमारी सेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ सेनाओं में से एक है। हमें इस प्रतिष्ठा को क्यों ख़राब करना चाहिए। ये बहुत ख़राब बात है कि हम अपनी सेना का सम्मान ख़ुद ख़त्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें इस अग्निवीर योजना को बंद करना चाहिए और सभी को पहले की तरह देश की सेवा करने का मौका देना चाहिए।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews