Lok Sabha Election 2024 : चौथे चरण का मतदान जारी, राहुल गांधी ने किया INDIA गठबंधन की सरकार बनने का दावा, सोनिया गांधी ने महिला वोटर्स को दिलाया भरोसा

राहुल ने कहा कि पहले तीन चरणों में ही यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि 4 जून को INDIA की सरकार बनने जा रही है। आपको याद रखना है कि आपके एक वोट से सिर्फ आपके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा ही नहीं होगी, बल्कि पूरे परिवार की तकदीर बदल जाएगी। वहीं सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के साथ रही है और आगे भी वो उनके हित के लिए काम करेगी।
Rahul Gandhi

Lok Sabha Election 2024 : देशभर में आज लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का मतदान हो रहा है। आज दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश की 96 सीटों पर वोटर्स प्रत्याशियों के भाग्य करेंगे। कुल 1717 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस दौरान बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही अपनी अपनी जीत का दावा कर रही है। पीएम मोदी ने जहां इस बार चार सौ पार का नारा दिया है वहीं राहुल गांधी ने इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का भरोसा जताया है। इस दौरान सोनिया गांधी ने भी महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में उनके पक्ष में वोट देने की अपील की है।

राहुल गांधी ने किया इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि ‘आज चौथे चरण का मतदान है! पहले तीन चरणों में ही यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि 4 जून को INDIA की सरकार बनने जा रही है। याद रखिए, आपके एक वोट से सिर्फ आपके लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा ही नहीं होगी, बल्कि पूरे परिवार की तकदीर बदल जाएगी। 1 वोट = युवाओं के लिए 1 लाख रू साल की पहली नौकरी पक्की। 1 वोट = गरीब महिलाओं के बैंक खाते में 1 लाख रू साल। इसलिए बड़ी संख्या में बाहर निकल कर वोट डालिए और बता दीजिए कि देश अब अपने मुद्दों पर वोट करेगा – भटकेगा नहीं!’

सोनिया गांधी ने महिलाओं को दिलाया भरोसा

वहीं सीपीपी चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी कहा है कि ‘स्वतंत्रता की लड़ाई से लेकर आधुनिक भारत बनाने में महिलाओं का बहुत बड़ा योगदान रहा है। हालांकि आज हमारी महिलाएं भयंकर महंगाई के बीच संकट का सामना कर रही हैं। उनकी मेहनत और तपस्या के साथ न्याय करने के लिए कांग्रेस एक क्रांतिकारी कदम लेकर आई है। कांग्रेस की ‘महालक्ष्मी’ योजना में हम गरीब परिवारों की एक महिला को हर साल 1 लाख रुपए देंगे। कर्नाटक और तेलंगाना में पहले ही हमारी गारंटियों ने करोड़ों परिवारों की जिंदगी बदल दी है। चाहे मनरेगा हो, सूचना का अधिकार हो, शिक्षा का अधिकार हो या भोजन सुरक्षा.. हमारी योजनाओं से कांग्रेस पार्टी ने लाखों भारतीयों को ताकत दी है। महालक्ष्मी हमारे इस काम को आगे बढ़ाने की सबसे नई गारंटी है। इस कठिन समय में मैं आपको भरोसा दिलाना चाहती हूं कि कांग्रेस का हाथ आपके साथ है और यही हाथ आपके हालात बदलेगा।’

..

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews