Lok Sabha Election 2024: जानिए कौन हैं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी, वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के सामने पेश करेंगी चुनौती

Lok Sabha Election 2024: जानिए कौन हैं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी, वाराणसी से प्रधानमंत्री मोदी के सामने पेश करेंगी चुनौती

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान जाने के बाद सभी राजनैतिक दलों ने तैयारी शुरू कर दी हैं। दरअसल इसी कड़ी में सभी पार्टियों द्वारा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपने उम्मीदवारों की सूची भी जारी की जा रही हैं। वहीं इस बार वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने देश की प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी चूनौती पेश करने हैं। जिसके बाद से ही अब इनके नाम को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही हैं। यदि आप भी नहीं जानते हैं कि कौन हैं किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी, तो हम आपको इस खबर में बताने वाले हैं।

दरअसल देश की प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी को अखिल भारत हिंदू महासभा ने वाराणसी संसदीय सीट से टिकट दिया है। जानकारी के अनुसार महासभा की उत्तर प्रदेश इकाई के द्वारा 27 मार्च को उत्तर प्रदेश की 20 लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी गई हैं। वहीं उस सूची में देश की प्रथम किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी का नाम भी शामिल हैं।

वाराणसी में सातवें चरण में मतदान:

जानकारी के अनुसार वाराणसी में सातवें चरण में मतदान होना है। हालांकि अंतिम चरण में चुनाव होने के चलते वाराणसी लोकसभा सीट को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। आपको बता दें कि इस सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उम्मीदवार हैं। लेकिन इस बार उन्हें टक्कर देने के लिए महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने मैदान में कदम रखा हैं। हालांकि हिमांगी सखी पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। जिसके चलते अब यह देखना दिलचस्प होगा कि वाराणसी में लोगों की पहली पसंद कौन बनते हैं।

जानिए कौन हैं महामंडलेश्वर हिमांगी सखी:

दरअसल आपको बता दें कि हिमांगी सखी देश की पहली किन्‍नर महामंडलेश्‍वर हैं। खासकर हिमांगी सखी 5 भाषाओं में भागवत कथा सुनाने के लिए पहचानी जाती हैं। हालांकि हिमांगी सखी को किन्नर समाज के लिए कई बार लड़ते देखा गया है। वहीं इस बार लोकसभा चुनाव में कदम रखते हुए हिमांगी सखी का कहना हैं कि हिमांगी चुनाव में किन्नर समाज को उनका अधिकार व सम्मान दिलाने के लिए उतरी हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ नारा अच्छा है लेकिन अब तक ‘किन्नर बचाओ-किन्नर पढ़ाओ’ की आवश्यकता को नहीं समझा गया हैं।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews