Lok Sabha Election 2024: PM Modi का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, पूछा- अडानी, अंबानी से कितना माल उठाया, क्यों अब गाली देना बंद किया?

मोदी ने कहा - मैं शहजादे से पूछना चाहता हूँ वे घोषित करें ये अंबानी अडानी से कितना माल उठाया है? काले धन के कितने बोरे भरकर रुपये मारे हैं, क्या टेम्पो भरकर नोटें कांग्रेस के लिए पहुंची है? क्या सौदा हुआ है जो आपने रातो रात अंबानी अडानी को गाली देना बंद कर दिया, पीएम ने कहा कि जरुर डाल में कुछ काला है ये जवाब तो देना देश के सामने देना पड़ेगा।
PM Modi

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तेलंगाना के करीम नगर पहुंचे, उन्होंने यहाँ कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, मोदी ने राहुल गांधी को फिर शहजादा कहकर संबोधित करते हुए इस चुनाव में अडानी अंबानी का नाम नहीं लेने उन्हें गालियां नहीं देने पर घेरा, मोदी ने कहा कि शहजादे और कांग्रेस देश को बताये कि अडानी अंबानी से कितना माल उठाया है? मोदी ने बीआरएस और एआईएमआईएम पर हमला बोला।

मोदी का राहुल से सवाल- अडानी व अंबानी से कितने रुपये लिए देश को बताएं   

प्रधानमंत्री ने कहा कि आपने देखा होगा कि कांग्रेस के शहजादे पिछले पांच साल से सुबह उठते ही माला जपना शुरू करते थे जबसे उनका राफेल वाला मामला ग्राउंडेड हो गया तब से उन्होंने एक नई माला जपना शुरू किया, पांच साला से एक ही माला ..पांच उद्योगपति, पांच उद्योगपति… फिर धीरे धीरे अंबानी अडानी कहने लगे, लेकिन जबसे चुनाव घोषित हुआ है इन्होंने अंबानी अडानी को गाली देना बंद कर दिया, मैं शहजादे से पूछना चाहता हूँ वे घोषित करें ये अंबानी अडानी से कितना माल उठाया है? काले धन के कितने बोरे भरकर रुपये मारे हैं, क्या टेम्पो भरकर नोटें कांग्रेस के लिए पहुंची है? क्या सौदा हुआ है जो आपने रातो रात अंबानी अडानी को गाली देना बंद कर दिया, पीएम ने कहा कि जरुर डाल में कुछ काला है कि कोई न कोई चोरी का माल अपने पाया है ये जवाब तो देना देश के सामने देना पड़ेगा।

कांग्रेस और बीआरएस ने हैदराबाद एमआईएम को लीज पर दिया हुआ है    

मोदी ने कांग्रेस और बी आर एस की बॉन्डिंग को भी निशाने पर लिया, उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीआरएस का जो एपिज्मेंट का बांड है वो बहुत मजबूत है इतने वर्षों से इन दोनों पार्टियों ने जैसे हैदराबाद को एमआईएम को लीज पर दे रखा था पहली बार किसी ने एमआईएम को चुनौती दी है तो वो भाजपा ने दी है,  मोदी ने कहा कि इस चुनौती से एमआईएम तो घबराई हुई है उससे ज्यादा कांग्रेस और बीआरएस घबराई हुई है, हैदराबाद में दोनों पार्टियाँ एमआईएम को जितवाने में लगी है उनका साथ दे रही हैं।

आरक्षण के मुद्दे को मोदी ने फिर उठाया 

आरक्षण का मुद्दा उठाए हुए मोदी ने फिर कहा कि कांग्रेस के तुष्टिकरण की कीमत सबसे ज्यादा एससी, एसटी और बीसी समाज को चुकानी पड़ती है कांग्रेस फिर षड्यंत्र कर रही है, बाबा साहब अम्बेडकर ने आरक्षण दिया, संविधान दिया, हमारा संविधान सम्प्रदाय के आधार पर आरक्षण के खिलाफ है लेकिन कांग्रेस आपका रिजर्वेशन छीनकर,  डाका डालकर, लूटकर आपको बाबा साहब ने जो आरक्षण दिए है उसे अपने वोट बैंक को देना चाहती है, मोदी ने कहा कल ही इंडी एलायंस के एक बड़े चेहरे (लालू प्रसाद यादव) ने खुले आम कहा है कि मुसलमानों को पूरा रिजर्वेशन देना चाहिए यानि एससी, एसटी और बीसी समाज को जितना रिजर्वेशन मिल रहा है वो पूरा मुसलमानों को देना चाहते हैं।

राम मंदिर के फैसले को पलटने के राहुल के खुलासे पर कसा तंज 

मोदी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बना, उसके स्तम्भ और दरवाजे के लिए जरुरी चीजे तेलंगाना के लोगों ने भेजी वो दरवाजे आज मंदिर की शोभा बढ़ा रहे हैं, आज देश का हर व्यक्ति रामलला की झलक  देखना चाहता है लेकिन कांग्रेस के मनसूबे क्या है आप जानते हैं? कांग्रेस पार्टी दुखी है, गुस्से में हैं, राम मंदिर में ताला डलवाना चाहती है और ये खुलासा कांग्रेस के शाही परिवार के एक पूर्व सलाहकार ने किया है, उन्होंने बताया कि कांग्रेस के शहजाड़े कोर्ट का फैसला बदलकर राम मंदिर रोकने की प्लानिंग कर रहे थे, उन्होंने अपने करीबियों से कहा था कि यदि कांग्रेस सरकार आयेगी तो कोर्ट का फैसला बदल देंगे, अब आप बताइए कि कांग्रेस को इसका जवाब मिलेगा कि नहीं? कांग्रेस को तेलंगाना में साफ करे देंगे कि नहीं? क्या आप राम मंदिर का निर्णय उलटने देंगे? इस्लिएय ध्यान रखिये 13 मई को कांग्रेस और बीआरएस के पापों का हिसाब लेना है और भाजपा को जिताना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews